लाइव टीवी

Plastic Ban: गुरुग्राम में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक होगा पूरी तरह बैन, यूज करने पर लगेगा भारी जुर्माना

Updated Mar 21, 2022 | 15:14 IST

Plastic Ban: गुरुग्राम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लगने जा रहा है। इस संबंध में डीसी ने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश जारी कर दिए हैं। प्लास्टिक यूज करने वालों पर अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूरी तरह बैन
मुख्य बातें
  • गुरुग्राम में 1 जुलाई से प्लास्टिक यूज करते पकड़े गए तो लगेगा भारी जुर्माना
  • कार्रवाई के लिए नगर निगम ने गठित की चार टीमें
  • जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली सभी प्लास्टिक होगी बैन

Plastic Ban: साइबर सिटी के लोगों को जल्‍द ही प्लास्टिक से राहत मिलने जा रही है। यहां 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। यह फैसला निकाय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में लिया गया। अब प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 को यहां सख्ती से लागू किया जाएगा। इस नियम की अवहेलना करने वाले व्यक्ति व संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी। 

निकाय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने हाल ही में बैठक की। जिसमें उन्होंने संयुक्त निगमायुक्तों को निर्देश दिया कि, वे प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली इकाइयों और कच्चे माल की आपूर्ति करने वालों की सूची बनाएं और उनपर छापेमारी करें। साथ ही, किसी भी व्‍यापारी को ट्रेड लाइसेंस जारी करते समय उससे प्लास्टिक प्रयोग न करने का शपथ पत्र लें। संबंधित विभाग व अधिकारी इसे गंभीरता से लागू करें।

2023 से सभी पॉलीथिन पर लगेगा बैन 
इस नियम के बारे में जानकारी देते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि, इस नियम का पालन करने के लिए सख्‍त निर्देश हैं। इसके अलावा 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली सभी पॉलीथिन और प्लास्टिक पर जनवरी 2023 से पूर्ण रोक लगा दी जाएगी। वहीं संयुक्त निगमायुक्त सतीश यादव ने कहा कि, नगर निगम क्षेत्र में इसकी रोकथाम के लिए 4 टीमें गठित कर दी गई हैं, जो नियमित छापेमारी कर रिपोर्ट भेज रही हैं। अब तक कई प्रतिष्‍ठानों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। 

प्‍लास्टिक कचरे से फैल रहा प्रदूषण
साइबर सिटी में अभी बुरा हाल है। कागजों में यहां प्‍लास्टिक बैन हैं, लेकिन इसका यूज हर जगह धड़ल्‍ले से किया जा रहा है। कोरोना से पहले प्‍लास्टिक पर रोक को लेकर बड़ा अभियान भी चलाया गया था और कई फैक्‍ट्री और व्‍यापारियों पर कार्रवाई भी कई गई थी, लेकिन उस अभियान को बाद में बंद कर दिया गया। अब पूरे शहर में प्‍लास्टिक का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। जससे हर जगह प्‍लास्टिक कचरा फैला रहता है। हालांकि उम्‍मीद है कि, प्रशासन के इस अभियान के इस पर लगाम लगेगी।