लाइव टीवी

मछली के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये परेशानियां

Updated Jun 01, 2022 | 02:46 IST

Fish Eating Tips: मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जैसे- दूध, दही, जिनके साथ मछली खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

Loading ...
Fish eating tips
मुख्य बातें
  • भूलकर भी मछली के साथ न पिएं दूध
  • मछली के साथ दही का सेवन होता है खतरनाक
  • पेट के लिए खतरनाक मछली-आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन

Fish Eating Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए मछली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, मछली में प्रोटीन और विटामिन ही नहीं बल्कि ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामन डी के साथ-साथ मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन बी 2, फास्फोरस और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मछली के सेवन की सलाह दी जाती है, लेकिन मछली के साथ कुछ पदार्थों का सेवन हानिकारक होता है। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये खाद्य पदार्थ, जिन्हें आयुर्वेद में मछली के साथ खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है-

भूलकर भी मछली के साथ न पिएं दूध

आयुर्वेद में मछली के साथ दूध पीना सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना गया है। दरअसल, मछली के साथ दूध पीने से त्वचा पर सफेद दाग की समस्या हो सकती है। इसलिए मछली के साथ या बाद में दूध पीने से बचना चाहिए। 

मछली के साथ दही का सेवन होता है खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स मछली के साथ दही खाने से भी परहेज करने को कहते हैं। हालांकि, कुछ लोग मछली बनाने में दही का इस्तेमाल करते हैं या मछली के साथ दही खाते हैं, लेकिन ऐसा करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

Also Read: Benefits of Makhanas: मर्दों के लिए कमाल की चीज है मखाना, दिल को बनाए हेल्दी, बढ़ाता है स्पर्म काउंट    

पेट के लिए खतरनाक मछली-आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन

मछली के साथ या तुरंत बाद में आइसक्रीम खाना भी स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से स्किन और पेट संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि आइसक्रीम ठंडी होती है और मछली का तासीर गर्म होता है। ऐसे में ठंडे-गर्म का ये कॉम्बिनेशन पेट को भारी पड़ सकता है। 

मछली के साथ खतरनाक चाय-कॉफी

मछली खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, चाय और कॉफी दोनों दूध से बनती है और दूध का मछली के साथ सेवन काफी खतरनाक होता है। ऐसे में मछली के साथ चाय कॉफी न पिएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)