लाइव टीवी

कंप्यूटर पर यदि कर रहे हैं लगातार काम, तो सूख सकता है आंखों का पानी

Updated Jun 30, 2020 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कंप्यूटर पर लगातार घंटों काम करने से लोगों में एक खास बीमारी का पता चला है। जानिए क्या है ये बीमारी और क्या है इसके लक्षण...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
कंप्यूटर पर चार-पांच साल तक काम करने के बाद इस बीमारी का पता चलता है।

नई दिल्ली. कंप्यूटर पर लगातार घंटों काम करने से लोगों में एक खास बीमारी का पता चला है। इस बीमारी का नाम ‘कंप्यूटर विजन सिंड्रोम’ है जिससे  पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक कंप्यूटर पर चार-पांच साल तक काम करने के बाद इस बीमारी का पता चलता है। इसके लिए लोगों को हर आंधे घंटे में ब्रेक लेना चाहिए।वहीं, स्क्रीन की ब्राइटनेस भी हल्की रखनी चाहिए।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के डॉक्टरों की सलाह है कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के दौरान एंटी ग्लेयर चश्मा लगाएं जो आंखों को कंप्यूटर से निकलने वाली किरणों से काफी हद तक हिफाजत करता है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्र में प्रोफेसर रोहित सक्सेना ने न्यूज ऐजेंसी भाषा को बताया- ‘कंप्यूटर विजन सिंड्रोम‘ नाम की बीमारी अस्तित्व में आयी है जिसमें आंखों का सूखना, आंखों का लाल होना, आंखों से पानी निकलना और मांसपेशियों का कमजोर होना शामिल है। 

Read: क्‍या आपको भी रात को नींद नहीं आती, हो सकती है ये गंभीर वजह

सूख जाता है आंखों का पानी
 प्रोफेसर रोहित सक्सेना के मुताबिक जब आप काम करते हैं तो लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप में ही देखते रहते हैं। क्योंकि यह आपको अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे आंखे नहीं झपकती है। इस वजह से आंखों का पानी सूख जाता है। डॉक्टर के मुताबिक आजकल लोगों की नौकरी 12 घंटे कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने की है। जब आप किताब पढ़ते हैं तो आप 30-40 मिनट में उठते हैं और इधर-उधर जाते हैं, मगर कंप्यूटर पर काम करने के दौरान ऐसा नहीं होता है। आप लगातार घंटों नहीं उठते हैं। 

Also Read : गर्मी के मौसम में फायदेमंद है चीकू, ये 10 गुण आपको कर सकते हैं हैरान

नहीं होनी चाहिए स्क्रीन ऊपर
एम्स के एक दूसरे डॉक्टर देवांग अंगमा ने बताया कि कंप्यूटर से आंखों पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव तुरंत मालूम नहीं पड़ता है। यह पांच-छह साल लगातार काम करने के बाद दिखना शुरू होता है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखे लाल होने लगती हैं और खुजली होती है। कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने के दौरान आंखों को स्वस्थ्य रखने के उपाय बताते हुए डॉ देवांग ने कहा कि कंप्यूटर की स्क्रीन आंखों की सीध में या आंखों से थोड़ी नीचे होनी चाहिए। कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन आंखों से ऊपर नहीं होनी चाहिए, इसकी स्क्रीन आंखों से जितनी ऊपर होगी आंखों पर उतना जोर पड़ेगा।

Also Read : हर महिला के लिए हैं ये Top 50 health tips

इस लैंस का करें इस्तेमाल
नियमित कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वालों को हमेशा एंटी ग्लेयर लैंस का इस्तेमाल करना चाहिए। जिनके नजर का चश्मा लगा हुआ है, वे अपने चश्मे में एंटी ग्लेयर लैंस लगवाएं और जिनके चश्मा नहीं लगा हुआ है वे भी एंटी ग्लेयर लैंस का साधारण चश्मा पहनें। बेहतर यह है कि कंप्यूटर की स्क्रीन पर भी एंटी ग्लेयर शीशा लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंखें सामान्य तौर पर एक मिनट में 12 से 16 बार झपकती हैं जिससे आंख के सभी हिस्सों में पानी पहुंच जाता और आंखों में नमी बरकरार रहती है।

(न्यूज ऐजेंसी भाषा के इनपुट के साथ )

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।