लाइव टीवी

रात के डिनर का संबंध आखिर मोटापे से किस प्रकार है? नाइट के इन वेट लॉस टिप्स से घटाए वजन

Updated May 08, 2019 | 18:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

weight loss tips best food to eat at night: रात में खाना खाने के बाद कुछ बातों को वेट लॉस के हिसाब से पालन करना बेहद जरूरी होती है। भोजन और सोने के बीच ये एहतियात आपको वेट लॉस के सार्थक परिणाम दे सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
Best food to eat at night in dinner

नई दिल्ली: वजन घटाने के लिए आपकी पूरे दिन की दिनचर्या और लाइफस्टाइल का बड़ा योगदान होता है। खासकर रात के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना वजन घटाने में काफी सहायक होता है। कुछ बातों का पालन कर आप अपना वजन आसानी से घटा सकते है। इसके लिए आपको कुछ बातों का कठोरता से पालन करना होगा। देर रात खाना खाने के बाद सोना एवं भोजन का सही पाचन नहीं होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में शरीर में जमा हो जाता है और यह मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनता है। रात के खाने में गलत फूड का चयन और खाने का गलत समय मोटापा सहित कई बीमारियों की वजह बनता है। 
 
1. ज्यादा खाने से बचें 
जानकार हमेशा कहते हैं कि डिनर हल्का होना चाहिए। अगर आप ज्यादा खाना खा लेंगे तो इससे आपका पूरा हेल्थ प्रभावित होगा। आपको नींद गहरी नहीं आएगी। खाने का पाचन सही तरीके से नहीं होगा और फिर नतीजा कब्जियत के साथ कई बीमारियां शरीर में घर कर लेंगी। अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। इसलिए रात का खाना काफी हल्का लेना चाहिए। ऐसी किसी भी चीज को खाने से बचना चाहिए जो पाचन में ज्यादा वक्त लेती हो। इसलिए रात का खाना काफी हल्का और उसमें फाइबर की मात्रा जरूर हो इसका ध्यान रखें। साथ ही रात में खाना खाने के बाद चाय,कॉफी, आइसक्रीम,चॉकलेट,पिज्जा आदि का सेवन नुकसानदेह होता है। इसलिए इनके सेवन से बचे। रात में हाई कैलोरी फूड लेंगे तो उसके बर्न करने में दिक्कत आएगी।   

2. खाने और सोने में कम से कम चार घंटे का अंतर रखें 
रात में तुरंत खाने के बाद सोना बिल्कुल गलत है। खाने और सोने में कम से कम तीन या चार घंटे का अंतर होना चाहिए। दरअसल आयुर्वेद के मुताबिक पाचन शक्ति दिन के वक्त प्रबल होती है। सूर्यास्त के बाद पाचन शक्ति मंद होने लगती है। इसलिए अच्छा यही माना जाता है कि सूर्यास्त के पहले या सूर्यास्त तक आप रात का खाना खा ले। अगर ये संभव नहीं हो सके तो सोने और खाने में तीन से चार घंटे का अंतर जरूर रखें । देर रात किया जाने वाला भोजन एसिडिटी,कब्ज पेट व सीने में जलन सहित कई बीमारियां पैदा करता है।

3.रात में डिनर के बाद टहलना जरूरी

रात का खाना खाने के बाद तुरंत आराम फरमाना, बिस्तर पर लेट जाना गलत है। इससे बेहतर है कि आप पार्क में टहलने के निकल जाए। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी और इससे ज्यादा कैलोरी गेन नहीं होगा। शरीर में भोजन का पाचन सही हो इसके लिए रात में टहलना काफी अच्छा होता है।  इसके साथ ही आप रात में खाना खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी जरूर पिए, इससे फैट बर्न में मदद मिलती है। लेकिन खाना खाने के बाद पीने पीने में भी कम से कम 45 मिनट का अंतर रखें। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)