लाइव टीवी

Hindi Samachar, News, 11 फरवरी: लद्दाख में पैंगोंग झील से पीछे हट रही सेनाएं, प्रियंका ने लगाई संगम में डुबकी

Updated Feb 11, 2021 | 19:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hindi Samachar, News, 11 फरवरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज संसद में बताया कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है। यहां पढ़ें दिनभर की खबरें।

Loading ...
11 फरवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के संबंध में रक्षा मंत्री सिंह ने आज राज्यसभा में कहा कि पैंगोंग से सैनिकों की वापसी के संबंध में चीन के साथ समझौता हो गया है। पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी हिस्से से सैनिकों की वापसी के लिए योजना पर भारत और चीन सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाएंगे। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रयागराज के दौरे पर हैं, जहां मौनी अमावस्‍या के मौके पर उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (गुरुवार, 11 फरवरी) के प्रमुख समाचार :

आपसी सहमति से इस तरह पीछे हट रही हैं चीन और भारत की सेनाएं, वापस जाते टैकों का वीडियो आया सामने

पिछले 10-11 महीनों से पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में कहा कि पैंगोंग से सैनिकों की वापसी के संबंध में चीन के साथ समझौता हो गया है। उन्होंने बताया कि पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी हिस्से से सैनिकों की वापसी के लिए योजना पर भारत और चीन सहमत हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज में प्रियंका गांधी, मौनी अमावस्‍या पर संगम में लगाई आस्‍था की डुबकी, खुद चलाई नाव, देखें तस्‍वीरें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां गुरुवार को मौनी अमावस्‍या के मौके पर उन्‍होंने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई।  कांग्रेस नेता ने ऐतिहासिक आनंद भवन का भी दौरा किया, जो कभी नेहरू परिवार का निवास स्थान था। पढ़ें पूरी खबर

क्या भारत में Twitter का विकल्प बनेगा 'Koo' एप , सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े कई मंत्री

रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों एवं सरकारी विभागों की ओर से 'कू' एप ज्वाइन करने के बाद यह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्रेंड करने लगा। लोग 'कू' के बारे में जानने के लिए सवाल पूछने लगे। पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र में नया टकराव, राज्यपाल को नहीं दी सरकारी विमान से जाने की अनुमति, टिकट बुक कर दूसरी फ्लाइट से गए

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उद्धव ठाकरे सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिली है। दरअसल, राज्यपाल कोश्यारी आज सरकारी विमान से उत्तराखंड जाने वाले थे, लेकिन उन्हें उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई। राज्यपाल बाद में कमर्शियल फ्लाइट से देहरादून के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर

Sapna Choudhary के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, हरियाणवी डांसर पर 4 करोड़ की धोखेबाजी का आरोप

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी जब जब स्टेज पर आती हैं तो उनके चाहने वाले आपा खो बैठते हैं। सपना की दिलकश अदाओं और बेहतरीन डांस देख फैंस की धड़कनें रुक जाती हैं। अब सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

रिषभ पंत ने छोटे से करियर में वो कर दिखाया जो धोनी 14 साल में नहीं कर पाए

रिषभ पंत ने एक बार फिर एमएस धोनी को पछाड़कर अपने छोटे से करियर में ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जो आजतक और कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं कर पाया। पढ़ें पूरी खबर

आपका अकाउंट SBI में है ? फ्री में मिलेगा 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने जन धन खाताधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्हें फ्री में दो लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।