लाइव टीवी

Assam floods: बाढ़ की मार झेल रहा असम, राहुल गांधी ने कहा- पूरा देश असम के साथ

Updated Jul 18, 2020 | 13:21 IST

Assam flood: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। राहुल ने कहा कि पूरा देश असम के साथ है।

Loading ...
असम में बाढ़ का कहर
मुख्य बातें
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं: राहुल गांधी
  • राज्य के 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की हौसला आफजाई करते हुए शनिवार को कहा कि पूरा देश उनके साथ है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में कहा, पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग इस समस्या का सामना धैर्य और उनके आत्मनिर्णय स्वभाव के साथ कर रहे हैं और वे इस आपदा से जरूर उबरेंगे। मैं पूरे कांग्रेस कार्यकतार्ओं से अपील करता हूं कि वे हर संभव मदद करें।

असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। वहीं पांच और मौतों की सूचना सामने आई, जिससे मानसून के कहर में मरने वाले लोगों की संख्या 76 हो गई। बाढ़ से राज्य के 33 जिलों में से 28 जिलों के करीब 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के अनुसार, 36 लाख बाढ़ प्रभावित लोगों में से करीब 22 लाख लोग चार जिलों के हैं, जिसमें धुबरी (8,92,109), गोलपारा (4,43,768), बारपेटा (4,29,708) ) और मोरीगांव (4,24,541) है। 

वन विभाग और एएसडीएमए अधिकारियों ने यह भी बताया कि बाढ़ से करीब 86 जानवर मारे गए हैं, जबकि विश्व के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 95 प्रतिशत हिस्से के बाढ़ में डूबने के बाद 125 जानवरों को बचाया गया है। यह उद्यान 2,200 से अधिक एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।