लाइव टीवी

कोरोना वायरस: विदेशों में फंसे कई भारतीय, आखिर कौन नहीं लौट सकते हैं देश? जानें इन सवालों के जवाब

Updated Mar 19, 2020 | 00:20 IST

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण कई विदेशी भारत में फंसे हैं तो कुछ भारतीय भी विदेशों में फंसे हैं। भारत ने कई देशों में विशेष उड़ाने भी भेजी हैं, पर आखिर किन देशों में फंसे भारतीय यहां नहीं लौट सकते।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
कोरोना वायरस: विदेशों में फंसे कई भारतीय, आखिर कौन नहीं लौट सकते हैं देश? जानें इन सवालों के जवाब (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी संख्‍या में भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हैं
  • कई देशों से अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं, उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे लोग मुश्किल में पड़ गए हैं
  • विदेशों में फंसे भारतीय नागरिक देश लौटना चाहते हैं, लेकिन क्‍या यह ऐसे सभी लोगों के लिए मुमकिन है

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना वायरस के वायरस के बढ़ते मामलों के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इस बीच भारत सरकार ने चीन, ईरान सहित कई देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजे, जबकि कई अन्‍य देशों में अब भी बड़ी संख्‍या में भारतीय नागरिक फंसे हैं, जो स्‍वदेश लौटना चाहते हैं। लेकिन क्‍या विदेशों में फंसे सभी नागरिक देश लौट सकते हैं? इस संबंध में पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब यहां हैं। 

1. किन देशों में फंसे भारतीय नहीं लौट सकते देश? 

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम से कोई भी एयरलाइन किसी यात्री को लेकर नहीं आएगा। यह 18 मार्च, 2020 (12.00 GMT) से प्रभावी होगा। इसके अलावा फिलीपींस, मलेशिया और अफगानिस्तान से कोई भी एयरलाइन किसी यात्री को लेकर नहीं आएगी। इन देशों के संदर्भ में यह निर्देश 17 मार्च, 2020 (IST 15.00) से ही लागू है।

2. क्या प्रतिबंधित देशों से गुजरने वाले यात्रियों को अनुमति दी जाएगी?

यात्रियों को ऐसे देशों से पारगमन की अनुमति नहीं होगी। भारत के लिए किसी भी यात्री को इन देशों से विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

3. क्‍या भारत आने पर उन्हें क्‍वारंटीन में रखा जाएगा?

संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और कुवैत से 18 मार्च, 2020 (12.00 GMT) के बाद आने/जाने वाले सभी यात्रियों को क्‍वारंटीन में रखा जाएगा। जिन लोगों ने 15 फरवरी, 2020 के बाद चीन, कोरिया गणराज्य, ईरान, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी का दौरा किया है, उन्‍हें भी पृथक रखा जाएगा।

4. क्या COVID-19 निगेटिव होने का सर्टिफिकेट सभी भारतीयों के लिए अनिवार्य है?

उक्त प्रमाण पत्र केवल उन लोगों के लिए अनिवार्य है, जो कोरिया गणराज्य या इटली से आ रहे हैं। इटली से आने वाले यात्रियों को 18 मार्च, 2020 को 12.00 GMT के बाद विमान पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

5. क्या चीन, कोरिया गणराज्य, ईरान, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी से पारगमन करने वाले भारतीयों को देश आने पर पृथक रखा जाएगा?

हां, इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों को भारत आने पर पृथक रखा जाएगा।

6. क्या यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से होकर आने वाले भारतीयों को देश लौटने पर पृथक रखा जाएगा?

हां, यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से होकर जाने वाले यात्रियों को भारत पहुंचने पर क्‍वारंटीन में रखा जाएगा। यह 18 मार्च, 2020 (GMT 12.00) से प्रभावी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।