लाइव टीवी

राजस्‍थान में कोविड-19 जनजागरण अभियान चला रही भाजपा

Updated Jun 08, 2020 | 16:24 IST

Rajasthan BJP: कोविड 19 जनजागरण अभियान के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता मास्‍क भी बांटे रहे हैं, साथ ही लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्‍क पहनने, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने संबंधी अपील कर जा रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
राजस्थान में घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक कर रही भाजपा।
मुख्य बातें
  • मोदी सरकार 2.0 की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए पर्चे भी बांट रहे कार्यकर्ता
  • कार्यक्रम पर प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर की नजर
  • राज्य में भाजपा 8 से 14 जून तक प्रदेश भर में बूथ संपर्क अभियान चलाएगी

जयपुर: कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकताओं संग आम लोगों तो पहुंच बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राजस्‍थान भाजपा के कार्यकर्ता कोविड-19 जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। काफी समय बाद कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को कोविड-19 से बचने के उपाय और सावधानियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही मोदी सरकार 2.0 की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए पर्चे भी बांट रहे हैं।

बता दें कि कोरोना की वजह से पार्टी के नेता कार्यकर्ता और आम जनमानस से जुड़ने के ल‍िए लाइव वार्ता कर रहे थे। पूरे राजस्‍थान भर में पार्टी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की जिससे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकताओं के बीच दूरियां ना आएं। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर पूरे कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं। वह स्‍वयं भी घरों तक जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं पार्टी को डिजिटल तौर पर मजबूती देने का काम कर रहे हैं।

8 से 14 जून तक चलेगा अभियान
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 8 से 14 जून तक प्रदेश भर में बूथ संपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र को प्रदेश के 25 लाख घरों तक भाजपा कार्यकर्ता लेकर जाएंगे। इसकी बूथवार जिम्‍मेदारी प्रदेश नेतृत्‍व ने तय कर दी है, जिसके तरह कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में जुट गए हैं।

जनजागरण के दौरान बांटे जा रहे मास्‍क
कोविड 19 जनजागरण अभियान के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता मास्‍क भी बांटे रहे हैं, साथ ही लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्‍क पहनने, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने संबंधी अपील कर जा रही हैं। वहीं महिला मोर्चा की महिलाएं मास्‍क, क्रमणरोधी साबुन, 200 सैनिटाइजर बांट रही हैं। इन अभियानों को सफल बनाने के ल‍िए एक मॉनीटरिंग टीम बनाई गई जो पूरी तरह निगरानी कर ही है। प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर मॉनीटरिंग टीम के साथ लगातार बैठक करते हैं।

वर्चुअल रैलियों से संवाद
राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध है तो भाजपा अपने कार्यकताओं और आम जनमानस से संवाद स्‍थापित करने के ल‍िए वर्चुअल रैली कर रही है। बाकायदा इन रैल‍ियों के लिए वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। राजस्‍थान सहित कई राज्‍यों में इस प्रयोग को किया जा रहा है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।