लाइव टीवी

Jaipur Crime News: जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर, इस तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

Updated Jul 03, 2022 | 13:45 IST

Jaipur Crime News: जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गलतागेट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 9 दुपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जयपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा
मुख्य बातें
  • जयपुर की गलतागेट पुलिस ने की कार्रवाई
  • सीसीटीवी फुटेज से मिली पुलिस को मदद
  • पकड़े गए आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Jaipur Crime News: जयपुर की गलतागेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाली गैंग का शनिवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी के 9 वाहन बरामद किए गए हैं। वाहन चोरों का काम अलग-अलग था। गैंग का एक बदमाश वाहन चोरी करता तो दूसरा उसे खरीदकर आगे बेचने का काम करता था। बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

बता दें कि गलतागेट थाना क्षेत्र में वाहन चारी की घटनाएं बढ़ गई थीं। पुलिस इसपर अंकुश लगाने के लिए कई प्रयास कर रही थी। पुलिस की खोजबीन और जांच-पड़ताल में ही ये आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी।

एक आरोपी चुराता था बाइक, दूसरा बेच देता था

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी (नॉर्थ) परिस देशमुख ने बताया है कि वाहन चोर गिरोह के बदमाश विशाल डंडोरिया (20) पुत्र दिनेश डंडोरिया निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास गलतागेट और सागर (19) पुत्र राधेश्याम निवासी लंकापुरी काली टंकी की पास भट्‌टाबस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि दोनों आरोपी पुराने दोस्त हैं। डीसीपी देशमुख ने बताया कि आरोपी विशाल डंडोरिया वाहन चोरी करता था। दोस्त सागर चोरी के वाहन खरीदकर उसे आगे बेच देता था। जिनके पास से चोरी की 7 एक्टिवा स्कूटी और 2 बाइक बरामद कर ली गई है।

ऐसे पकड़ में आए बदमाश

डीसीपी (नॉर्थ) परिस देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से वाहन चोरी की वारदात बढ़ गई थी। वाहन चोरी को रोकने के लिए SHO मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। थाने के कांस्टेबल प्रधान की सटीक सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदात करना कबूल किया है। आरोपी दिनदहाड़े कॉलोनियों में जाकर रेकी करता था। जिसके बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वाहनों को स्टार्ट कर चोरी कर लेते थे। बता दें कि आरोपी विशाल डंडोरिया के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी के करीब 6 मामले दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।