लाइव टीवी

Jaipur:अब खेलने की कोई उम्र नहीं, हर आयु वर्ग के खिलाड़ी करवा सकेंगे पंजीयन, 29 अगस्त से ग्रामीण ओलंपिक शुरू

Updated Jul 02, 2022 | 18:31 IST

Jaipur : प्रदेश की गहलोत सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाने की कवायद में जुटी हैं। इसका आयोजन 44 हजार गांवों में होगा। करीब 40 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसे लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि अगले महिने यानी कि अगस्त में 29 तारीख को शुरू होकर 2 अक्टूबर तक खेल चलेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
44 हजार गावों में होंगी खेल प्रतिस्पर्धाएं
मुख्य बातें
  • पहली बार प्रदेश के 44 हजार गावों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • 31 जुलाई तक खिलाड़ी करवा सकते हैं अपना पंजीयन
  • खेल मंत्री का दावा, 27 लाख खिलाड़ी होंगे ग्रामीण ओलंपिक में शामिल

Jaipur : दुनिया के नक्शे पर इस साल राजस्थान अनूठा इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। अगर सब तय समय पर हुआ तो प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दादा-पोता एक मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। इस वर्ष प्रदेश की गहलोत सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाने की कवायद में जुटी हैं। इसका आयोजन 44 हजार गांवों में होगा व करीब 40 करोड़ रुपए इसपर खर्च होंगे। इसे लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि अगले माह यानी अगस्त में 29 तारीख को शुरू होकर 2 अक्टूबर तक खेल चलेंगे।

उन्होंने बताया कि खेलों में हर उम्र का खिलाड़ी शामिल हो सकता है। खेल मंत्री ने बताया कि सरकार की मंशा ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। आपको बता दें कि राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन वर्ष 2021 के नवबंर माह में होना तय था। मगर कोरोना व प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान के चलते इसके आयोजन में देरी हुई है। आयोजन को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

44 हजार गावों में होंगी प्रतियोगिताएं 

ग्रामीण ओलंपिक के तहत प्रदेश के 44 हजार गांवों में खेल होंगे। जिसमें 11,341 ग्राम पंचायत व 44,795 गांवों सहित 352 ब्लॉक स्तर पर दो चरणों में प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि दूसरे फेज में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार इतने बड़ पैमाने पर होने जा रही प्रतियोगिता में 6 खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, शूटिंग बॉल, क्रिकेट, व खो-खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता की खास बात ये रहेगी कि इसमें हर आयु वर्ग में महिला व पुरूष शामिल होंगे। 

31 जुलाई तक होगा पंजीयन

ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाडिय़ों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। खेलों में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 31 जुलाई तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। खेल मंत्री ने खेलों में 27 लाख खिलाड़ियों के शामिल होने का दावा भी किया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत करने के अलावा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।