लाइव टीवी

कानपुर में 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया छेड़खानी का आरोप 

Updated Jun 29, 2020 | 15:43 IST

Kanpur News: कानपुर के न्यू आजाद नगर इलाके में एक लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी की है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी हुई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
कानपुर में नाबालिग लड़की ने खुदकुशी। -प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर (उत्तर प्रदेश) : न्यू आजाद नगर इलाके में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने रविवार को बताया कि छात्रा का शव उसके घर से बरामद हुआ। कानपुर दक्षिण की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया, 'गत 27 जून को हमें लड़की के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।'

पुलिस ने लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घरवालों का आरोप है कि लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की थी। परिवार वालों की शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

गुप्ता ने कहा, 'मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी या नहीं इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। छेड़छाड़ के बारे में पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया था।'
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।