लाइव टीवी

Swachh Survekshan2022: टॉप-5 में जगह बनाने के लिए कानपुर नगर निगम की तैयारियां शुरू, इस दिन हो सकता है सर्वे

Updated Mar 31, 2022 | 14:02 IST

Swachh Survekshan 2022: कानपुर नगर निगम ने टॉप-5 में जगह बनाने के लिए की तैयारियां शुरुआत कर दी है। अफसर की टीमें साफ-सफाई अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने में भी लगे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर को स्मार्ट शहरों की सूची में लाने के लिए तैयारियां तेज
मुख्य बातें
  • शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं
  • स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में टॉप-5 में जगह बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है
  • स्वच्छता रैंकिंग में शहर को टॉप में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है

Swachh Survekshan 2022: स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में टॉप-5 में जगह बनाने के लिए कानपुर नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए अफसर भी अपनी टीमों के साथ फील्ड में उतर रहे है और साथ ही, टीम साफ-सफाई अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी लगी हुई हैं। कानपुर नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम को 29 और 30 मार्च को आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह मंगलवार को कानपुर नहीं जा सकी है। फिलहाल टीम लखनऊ में स्वच्छता का लेकर सर्वे कर रही है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि, संभावना है कि, इसके बाद यहां पर सर्वे हो जाएगा।

लोगों को किया जा रहा जागरूक 

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम के द्वारा लगातार जागरूक करने का प्रयास जारी हैं। अब 110 वार्डो को स्मार्ट बनाने के लिए कार्ययोजना शुरू कर दी गई है। इन जगहों पर घर-घर गीला और सूखा कचरा उठाने के साथ-साथ गंदगी मुक्त किया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि, स्वच्छता रैंकिंग में शहर को टॉप में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, टीमें साफ सफाई अभियान से लेकर लोगों को जागरूक करने में लगी हुई हैं। 

आचार संहिता के बाद होंगे टेंडर 

कानपुर नगर निगम इस बार स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-5 में जगह बनाना चाहता है। इसके लिए शहर में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन शुरू किया गया है। शहर के सभी 110 वार्डों में इसे शुरू किया जाना है। अभी 42 वार्डों में चल रहा है। आचार संहिता हटने के बाद, अब 12 अप्रैल के बाद टेंडर किए जाएंगे। 

पिछले 4 सालों में कानपुर नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग
साल- रैंकिंग
2021 में 21 वीं रैंक थी। 
2020 में 25 वीं रैंक थी। 
2019 में  63 वीं रैंक थी।
2018 में 65 वीं रैंक थी। 

नगर निगम में खरीदे गए 150 वाहन 

वर्ष 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण में कानपुर को 21वां स्थान मिला था, साल दर साल स्वच्छ की रैंकिंग में सुधार जरूर हो रहा है। लेकिन गंदगी अब भी जगह-जगह बनी हुई है। रैंकिंग में ऊपर जगह बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 150 वाहन खरीदे गए हैं। जिसमें से 133 वाहन आ चुके हैं। अप्रैल से टेंडर कॉल के बाद इन वाहनों को 6 जोनों में बांटकर डोर-टू-डोर गीला और सूखा कचरा उठाया जाएगा। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।