लाइव टीवी

आज का राशिफल 06 मार्च 2021: सिंह राशि के लोग आज रखें सेहत का ख्याल, मीन वालों को मिलेगा धन

Updated Mar 06, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 06 मार्च 2021: आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे कर्क राशि के जातक। संपत्ति खरीदने की याजना बना सकते हैं वृष्चिक राशि के लोग। जानें कैसा रहेगा आपका 06 मार्च का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 06 March 2021
मुख्य बातें
  • जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशि के जातक।
  • मिथुन राशि के जातक विष्णु जी के मंदिर में उनका दर्शन करें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व वृश्चिक राशि है। आज चन्द्रमा व केतु एकसाथ वृश्चिक में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में अंगारक योग बना रहे हैं। आज वृश्चिक व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 06 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। वृश्चिक का चन्द्र व केतु गोचर जॉब में उन्नति देगा। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा व केतु का सप्तम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का वृश्चिक व गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी 03 परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। जॉब से संबंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। माता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज व्यवसाय में लाभ  से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। विष्णु जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज चन्द्र व मंगल गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। व्यवसाय में नई बिजनेस डील मिल सकती है। सफेद रंग शुभ है। मित्र लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु के मकर राशि में होने से लाभ है, लेकिन बुध थोड़ा प्रतिकूल है। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व मंगल व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा में आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। शनि व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करेंगे। मंगल गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat