लाइव टीवी

Phalguna month 2021 : आज से शुरू हुआ हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन, जानें इस मास के पर्व और महत्व

Updated Feb 28, 2021 | 10:38 IST

फाल्गुन हिंदू पंचांग का आखिरी महीना होता है जो माघ मास के बाद आता है। इस वर्ष फाल्गुन का महीना 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। देखें इसका महत्‍व व व्रत त्‍योहार का कलैंडर।

Loading ...
Falguna start date and significance
मुख्य बातें
  • हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन का महीना होता है जो माघ मास के बाद आता है
  • फाल्गुन महीने का धार्मिक महत्व होने के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है
  • इस वर्ष फाल्गुन का महीना 28 फरवरी से शुरू हो रहा है

एक वर्ष में 12 महीने होते हैं लेकिन अंग्रेजी पंचांग जहां जनवरी से शुरू होकर दिसंबर में खत्म होता है वहीं हिंदू पंचांग चैत्र के महीने से शुरू होता है और फाल्गुन के महीने के साथ खत्म होता है। इस वर्ष फाल्गुन का महीना 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन के महीने को उर्जा और यौवन का महीना माना गया है। कहा जाता है कि फाल्गुन के महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। 

यहां जानिए, कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना और इसका महत्व।

  • फाल्गुन महीना 2021 प्रारंभ: - 28 फरवरी 2021, रविवार
  • फाल्‍गुन महीना 2021 समाप्त: - 28 मार्च 2021, रविवार

फाल्‍गुन महीने के पर्व 

इस महीने में कई त्यौहार, व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जैसे, विजय एकादशी, महाशिवरात्रि होलिका दहन, होली, आदि। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में श्री कृष्ण, भगवान शिव, मां लक्ष्मी और मां सीता की पूजा करना बहुत फलदायक माना जाता है। 

Phalguna Maas 2021 Vrat Tyohar calender 

  • 2 मार्च, मंगलवार – संकष्टी चतुर्थी
  • 6 मार्च, शनिवार – जानकी जयंती
  • 8 मार्च, सोमवार – महर्षि सरस्वती जयंती
  • 9 मार्च, मंगलवार – विजया एकादशी
  • 10 मार्च, बुधवार – प्रदोष व्रत
  • 11 मार्च, बृहस्पतिवार – महाशिवरात्रि
  • 13 मार्च, शनिवार – फाल्गुन अमावस्या
  • 14 मार्च, रविवार – मीन संक्रांति
  • 15 मार्च, सोमवार – फूलेरा दूज
  • 17 मार्च, बुधवार – विनायक चतुर्थी
  • 21 मार्च से 28 मार्च – होलास्टक प्रारंभ
  • 25 मार्च, बृहस्पतिवार – आमली एकादशी
  • 26 मार्च, शुक्रवार – प्रदोष व्रत
  • 28 मार्च, रविवार – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

फाल्गुन के महीने का महत्व 

धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से फाल्गुन के महीने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि फाल्गुन के महीने में दान, पुण्य और तर्पण करना बहुत शुभ होता है। घर की सुख शांति के लिए किए गए पूजा-पाठ अवश्य सफल होते हैं और भगवान का वरदान प्राप्त होता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल