लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 7-13 मार्च: मेष व तुला राशि के लोगों को होगी धन प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Mar 07, 2021 | 05:45 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 7 मार्च से 13 मार्च तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope 7 March to 13 March 2021
मुख्य बातें
  • धन की प्राप्ति करेंगे मेष व तुला राशि के जातक।
  • जॉब में प्रगति करेंगे कन्या व मकर राशि के लोग।
  • धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे कर्क व धनु के जातक।

साप्ताहिक राशिफल 7 मार्च से 13 मार्च तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य व शुक्र कुम्भ राशि में, शनि, गुरु व बुध मकर राशि में, मंगल व राहु एक साथ वृष राशि में अंगारक योग बनते हुए गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा गुरु प्रधान धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व धनु के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल- 7 मार्च से 13 मार्च तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व मिथुन राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह का चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र का गोचर बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है। राजनीतिज्ञों लाभ होगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: राजनीतिज्ञों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। शुक्रवार व शनिवार को मित्रों संग यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक गुरुवार के बाद व्यवसाय में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण में सफल रहेंगे। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य व चन्द्र गोचर जॉब में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। गणेश जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। परिवार संग सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग सोमवार व गुरुवार को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक आर्थिक स्थिति बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद छात्रों के विशेष लाभ का संयोग है। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: गुरु, शनि व बुध गोचर अनुकूल है। मंगलवार के बाद आर्थिक सफलता मिलेगी। जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। प्रतिदिन लाल फलों के दान के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब सम्बंधित कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञों को विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा मंदिर में माता जी की एक परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat