लाइव टीवी

आज का राशिफल 08 मार्च 2021: आज धनु व मकर के जातक राजनीति में कमाएंगे लाभ, मीन वाले व्यवसाय में करेंगे प्रगति

Updated Mar 08, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 08 मार्च 2021: इस समय शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं। अभी सूर्य कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका 08 मार्च का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 8 march 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।
  • धनु का स्वामी गुरु है।
  • चन्द्रमा आज अपने मित्र राशि गुरु में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है व चन्द्रमा धनु राशि में है। इस समय शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं। अभी सूर्य कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। राहु व मंगल शुक्र प्रधान वृष राशि मे अंगारक योग बना रहे हैं लेकिन आज चन्द्रमा कुछ शीतलता प्रदान करेगा। धनु का स्वामी गुरु है।चन्द्रमा आज अपने मित्र राशि गुरु में है। आज धनु व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 08 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज स्टूडेंट्स को कॅरियर सम्बन्धित कोई विशेष निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। जॉब में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा ।जॉब में कार्यस्थल पर विवादों से बचना होगा ।नीला रंग शुभ है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध लोग कॅरियर को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है।हरा रंग शुभ है। आज विवादों से बचें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण सम्बंधित कार्य रुका कार्य पूर्ण होगा। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आज छात्र किसी विशेष सफलता से खुश रहेंगे। सूर्य व चन्द्र गोचर लाभ देंगे।पिता का आशीर्वाद लें।पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन कुछ सरकारी कार्यों को सम्पन्न करने का है।आज किसी सन्त के आशीर्वाद से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज जॉब में कोई भी लापरवाही मत करें। अपने जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।स्वास्थ्य से तनाव सम्भव है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आज जॉब में कार्यस्थल पर विवादों से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि,गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रोग्रेस देंगे।शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।                

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रुका धन मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य पूर्ण करें।जॉब में रुके धन की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat