- आज रक्षाबंधन है।
- रात्रि 09:30 तक ही श्रावण पूर्णिमा है।
- भगवान शिव की पूजा करें।
Aaj Ka Panchang 03 अगस्त: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज रक्षाबंधन है।आज सोमवार है।रात्रि 09:30 तक ही श्रावण पूर्णिमा है।आज व्रत रहें।आज बहनें भाइयों के हाथ में राखी बांधती हैं। भगवान शिव की पूजा करें। आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है।
पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।
उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कर्क में हैं।आज शिव उपासना का महान दिवस है।
आज का पंचांग 03 अगस्त 2020
| दिनांक | 03 अगस्त |
| माह | श्रावण |
| पक्ष | शुक्ल |
| तिथि | पूर्णिमा 09:30pm तक फिर प्रतिपदा |
| दिवस | सोमवार |
| नक्षत्र | उत्तराषाढ़ा |
| करण | विष्टि |
| सूर्योदय | 05:44 am |
| सूर्यास्त | 07:11 pm |
| सूर्य राशि | कर्क |
| चन्द्र राशि | मकर |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:59 pm से 12:54 pm |
| विजय मुहूर्त | 02:49 pm से 03:51 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:11 pm से 07:39 pm तक |
आज राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।