लाइव टीवी

Baba Vanga 2023 Predictions: बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हुई सच तो 2023 में दुनिया में मच सकती है तबाही

Updated Nov 18, 2022 | 11:10 IST

Baba Vanga 2023 Predictions in Hindi (बाबा वेंगा 2023 की भविष्यवाणी) : मूल रूप से बुल्गारिया की बाबा वेंगा यूं तो बचपन से नहीं देख पाती थीं। लेकिन दुनिया को लेकर उनकी कई भविष्यवाणियां अभी तक सच होती आई हैं। यहां देखें 2023 को लेकर उन्होंने क्या प्रेडिक्शंस की हैं।

Loading ...
baba vanga predictions in hindi 2023

Baba Vanga 2023 Predictions in Hindi (बाबा वेंगा 2023 की भविष्यवाणी) : बाबा वेंगा का नाम आपने अवश्य ही सुना होगा। ये बुल्गारिया की वही बाबा हैं, जिनका नाम दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की लिस्ट में शामिल है। 12 साल की उम्र दृष्टिहीन हुई वेंगेलिया गुस्तेरीव (Vangeliya Pandeva Gushterova) ने 1996 में अपनी मौत से पहले ही साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी जिनमें से करीब 85 प्रतिशत दावों के सच होने के भी सबूत हैं। 

अब समस्या ये है कि, बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने अपने निधन से पहले मानवजाति के भले एवं इसे आगाह करने हेतु, दुनिया खत्म होने से लेकर युद्ध, आपदा जैसी कई गंभीर स्थितियों की भविष्यवाणियां की थीं। जिसमें उन्होंने साल 2022 और भारत को लेकर भी कई सारे चिंताजनक दावे किए थे। अब साल खत्म होने में मात्र 44 दिन बाकी हैं। और लोगों को डर है कि, अगर बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) द्वारा कही गई बातें सच हो गई। तो देश और दुनिया में एक बार फिर तबाही मचना निश्चित माना जा सकता है।

2022 का अंत हो सकता है खतरनाक

बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने समस्त मानव जाति में अपने कड़वे सच से खौफ और दहशत भर दी है। दुनिया को भविष्य के लिए पहले से तैयार करने के मकसद से उन्होंने 9/11 वाले आतंकवादी हमले से लेकर कई और गंभीर आपदाओं की भविष्यवाणियां की थी। यहीं नहीं बता दें कि 2022 को लेकर भी उन्होंने कुछ दावे किए थे, जो बिल्कुल सच हुए हैं।

इनमें से पहला था दुनिया भर में पानी से संबंधित त्रासदी/प्रलय आने की बात। जो कि दुनिया भर के कई देशों में बाढ़ के रूप में साबित हो गया है। एक तरफ जहां कई एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के कई कोनों में बाढ़ का प्रकोप अपने चरम पर था। वहीं दूसरी तरफ ईटली, पुर्तगाल समेत कई और देशों को सूखे की मार झेलनी पड़ी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों ही स्थितियों की जानकारी है, जो 2022 के बाढ़ और सूखे को भविष्य के लिए खतरे की घंटी के रूप में संबोधित करती हैं।

अब खबर ये है कि बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions for India) ने 2022 में एक नए घातक वायरस के जन्म लेने से लेकर टिड्डियों के हमले और भारत में भुखमरी तक की भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि, 2022 में जब दुनिया में तापमान में कमी के कारण टिड्डियों का प्रकोप बहुत हद तक बढ़ जाएगा। और वे भोजन की खोज में भारत की ओर रुख करेंगी, और इस हमले के परिणामस्वरूप फसलों का भारी क्षति पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण देश भुखमरी की ओर झुक सकता है।

Baba Vanga 2023 Predictions List 

बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने अपने जीवन में बाढ़, सूनामी, भूकंप, सूखे, आतंकवादी हमलों समेत कई और ऐसी भविष्यवाणियां की है। जिनको आज हम हमारी आंखों के सामने सच होता देख ही रहे हैं। इधर जहां एक तरफ देश में बीते कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नए साल की भयंकर शुरुआत की संभावना भी लगाई जा सकती है। ये रही बाबा वेंगा द्वारा की गई वो भविष्यवाणियां, जिनके 2023 में सच होने का रिस्क है – 

विकसित देशों द्वारा जैविक हथियारों से हमला – विकसित और विकासशील देशों के बीच लड़ाई-झगड़े होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणी में इस बात का दावा किया गया है कि, कई बड़े देश दुनिया के छोटे देशों पर जैविक हथियारों के इस्तेमाल से भारी हमला करेंगे। ऐसी ही एक स्थिति हम यूक्रेन और रशिया के युद्ध में देख चुके हैं। वहीं इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला करने की धमकी दे ही दी है। अब यही उम्मीद की जा सकती है कि, बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित न हो। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो दुनिया का बच पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

सोलर सुनामी – बाबा ने 2023 में सोलर स्टॉर्म/सुनामी आने की चेतावनी जारी की थी। जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी की मैग्नेटिक शील्ड को भारी नुकसान होगा। जिसके कारण दुनिया भर में ब्लैकआउट हो जाएगा, तथा लोग कुछ भी कम्यूनिकेट करने में नाकामयाब हो जाएंगे। बता दें कि सोलर सुनामी परमाणु बम की तरह ही होते हैं। जो सूरज में से निकलते हैं, और धरती की तरफ रेडिएशन और इलेक्ट्रिकल चार्जेस पहुंचाते हैं।

दुनिया भर में अंधेरा – बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी के अनुसार 2023 में ऐसा समय आएगा। जब पृथ्वी पर एलियन का हमला होगा, और अर्थ की ऑर्बिट बदल जाएगी। बता दें कि पृथ्वी ब्रह्मांड में अनिश्चित संतुलन में रहती है। और अगर किन्हीं कारणों से ये संतुलन बिगड़ा, तो जलवायु में बहुत खतरनाक एवं गंभीर बदलाव आ जाएंगे। अब ऐसा होने पर अगर पृथ्वी सूर्य के करीब पहुंच जाती है, तो रेडिएशन और तापमान दोनों बहुत बढ़ जाएगे। और वहीं अगर दूर हो जाती है, दुनिया बर्फ बन जाएगी जिसमें उजाला नहीं केवल अंधकार ही होगा।

एशिया में परमाणु हमला – दावे हैं कि कोई ऐसा परमाणु पावर प्लांट में एक्सप्लोजन होगा। जिसकी वजह से पूरा एशिया जहरीले बादलों से घिर जाएगा और साथ ही दूसरे देशों को भी इससे कई गंभीर बीमारियों के रूप में भारी क्षति और नुकसान पहुंचेगा।

प्रयोगशालाओं में इंसान बनेंगे – बाबा वेंगा के अनुसार 2023 तक दुनिया का विज्ञान इतना बढ़ जाएगा कि, लैबोरेटरीज में इंसान बना दिए जाएंगे। माता-पिता अपनी पसंद का रंग, गुण तथा अन्य कई सारी चीजें चुनकर भ्रूण में डाल सकेंगे। यानी की जन्म की पूरी प्रक्रिया अब इंसानों के हाथ में होगी और वे बच्चे को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल