लाइव टीवी

04 जून 2022 का पंचांग: आज त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए बेहतर तिथि है, पढ़ें शनिवार का पंचांग

Updated Jun 03, 2022 | 16:13 IST

Aaj ka Panchang 04 June 2022: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। यहां पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।
  • आज माता काली जी की स्तुति करें।
  • शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

04 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। पुष्य नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 जून 2022 (Today Panchang)

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

दिनांक 04 जून 2022  
दिवस शनिवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष    
तिथि पंचमी 
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

कर्क

करण

बव

योग

ध्रुव

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 04 जून का दिन, पढ़ें राशिफल

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त  02:31 pm से 03:26 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:41 pm से 07:06 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल