लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: आज चौथा सावन सोमवार और पुत्रदा एकादशी व्रत, देखें 08 अगस्त का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Updated Aug 07, 2022 | 22:31 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 08 August 2022: आज आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी है और साथ सोमवार व्रत भी। जानें आज कौन सा नक्षत्र रहेगा और आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 08 August 2022 in Hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 08 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज सोमवार का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 08 August 2022 in Hindi

दिनांक-08 अगस्त 2022
दिवस-सोमवार
माह -श्रावण,शुक्ल पक्ष, 
तिथि-एकादशी
सूर्योदय-05:49am
सूर्यास्त-07:03 pm
नक्षत्र-ज्येष्ठा
सूर्य राशि-कर्क
चन्द्र राशि-वृश्चिक 02:30pm तक फिर धनु
करण-वणिज
योग-इंद्र

08 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

08 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:57am से 12:49pm तक। 

08 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:15pm तक

08 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:04pm से 06:35pm तक


08 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल