लाइव टीवी

14 अप्रैल 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है, जानें गुरुवार का अशुभ मुहूर्त

Panchang 14 April 2022
Updated Apr 13, 2022 | 15:25 IST

14 April 2022 ka Panchang: आज शिवपुराण का पाठ करें।हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। पढ़ें गुरुवार का पंचांग। जानें गुरुवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Panchang 14 April 2022Panchang 14 April 2022
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

14 April 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज रुद्राभिषेक करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें। शिवपुराण का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भक्‍तों के कष्‍ट हरने वाले हैं साईं बाबा, कृपा के ल‍िए पढ़ें साईं चालीसा ह‍िंदी में

आज का पंचांग 14 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 14 अप्रैल 2022  
दिवस गुरुवार
माह चैत्र,शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
सूर्योदय 06:03 am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि मीन 08:56 am तक फिर मेष
चन्द्र राशि  सिंह 03:55pm तक फिर कन्या
करण कौलव
योग

वृद्धि

अभिजीत मुहूर्त  11:56 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:07 pm से 06:39 pm तक

राहुकाल का समय राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल