

- आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
- रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
- जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।
14 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी का पावन पर्व है। आज अश्विनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। एकादशी को मुख्यतः विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है। आज मंगलवार है। आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए।
आज का पंचांग 14 दिसंबर 2021 (Today Panchang)
दिनांक | 14 दिसंबर 2021 |
दिवस | मंगलवार |
माह | मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष |
तिथि | एकादशी |
सूर्योदय | 07:07 am |
सूर्यास्त | 05:27 pm |
नक्षत्र | अश्वनी |
सूर्य राशि | वृश्चिक |
चन्द्र राशि | मेष |
करण | वणिज |
योग | परिध |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:55 am से 12:56 pm तक |
विजय मुहूर्त | 02:49 pm से 03:38 pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 07:13 pm से 07:27 pm तक |
राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से परहेज करें।