लाइव टीवी

आज का पंचांग 26 अगस्त 2020: आज मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें, अन्न का दान करने से मिलेगा लाभ

Updated Aug 26, 2020 | 04:15 IST

आज का पंचांग 26 अगस्त 2020: आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है और प्रातःकाल 10:40 के बाद नवमी लग जाएगी।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 26 August
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है
  • प्रातः काल भगवान की पूजा करें
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें

आज का पंचांग 26 अगस्त 2020: आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है और प्रातःकाल 10:40 के बाद नवमी लग जाएगी। दिन की बात करें तो आज बुधवार है। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातः काल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 26 अगस्त 2020:

दिनांक 24 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष शुक्ल
तिथि अष्टमी10:40am तक फिर नवमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र अनुराधा
करण बव
सूर्योदय 05:57 am
सूर्यास्त 06:50 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि वृश्चिक 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:37pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल