लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 01 जुलाई 2022: अच्छी सेहत के लिए सुंदरकांड का पाठ करें 04 अंक वाले, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Jun 30, 2022 | 17:59 IST

Ank rashifal, Today Numerology 01 July 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 01 जुलाई का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 01 अंक के लोगों को स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।
  • सुंदरकांड का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 01 जुलाई 2022: आज 01 जुलाई 2022 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है।यह पिता,आत्मा, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है।01-07-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। भाग्यअंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है।  सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं।अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध वाणी,बुद्धि, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 01 जुलाई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य व बुध का बुधादित्य नामक राजयोग का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं।जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- स्नोफीलिया के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: जुलाई से लग जाएगा सावन, देखें कब हैं देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, प्रदोष, शिवरात्रि के व्रत

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06  
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व बुध सफलता  दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को बुध,मंगल व सूर्य नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी बुध तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर  विकार की सम्भावना दे सकता है। गुड़ का दान करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल