लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 03 जून 2022: 07 अंक वाले शुगर के रोगी सावधानी बरतें, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Jun 02, 2022 | 19:21 IST

Ank rashifal, Today Numerology 03 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 03 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों की हेल्थ अच्छी रहेगी।
  • 03 अंक के जातकों के जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। 
  • 06 अंक वाले श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 03 जून 2022: आज 03 जून 2022 है। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज03-06-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 02,01 तथा 09 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र फ़िल्म, धर्म, वाणी व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 03 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य सपोर्टिंग हैं। जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- अंक 06 के स्वामीग्रह शुक्र व गुरु का सपोर्ट बिजनेस के लिए प्रगति का है। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 06 का स्वामी शुक्र जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक06 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 03 व 06 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जीरे का ये उपाय करता है मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर में आती है सुख-समृद्धि

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व शनि मित्र हैं। आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 06 व 09 की सहायता से प्रमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई शानदार प्रस्ताव मिल सकता है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये बुध व राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को नई दिशा देंगे।व्यवसाय में मंगल व शुक्र पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- शुक्र यूरिन विकार की सम्भावना दे सकता है। चावल का दान करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल