लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 अप्रैल 2022: 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated Apr 15, 2022 | 16:49 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 16 अप्रैल का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 03 अंक वालों को कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
  • 06 अंक वालों के लिए सफलता का दिन है।
  • तिल का दान करें 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 14 अप्रैल 2022: आज 16 अप्रैल 2022 है। 16 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। आज 16-04-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। केतु, शुक्र व शनि का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 16 अप्रैल का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 16 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व केतु मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में तनाव दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 06 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: कब है चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि, कैसे रखें व्रत और जानें क्या है इसका महत्व

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,केतु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। केतु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र, केतु व शनि  का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल