लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 20 जनवरी 2022: नौकरी व व्यवसाय के मामले में अच्छा है 01 अंक वालों का दिन, पढ़ें आज का अंकफल

Updated Jan 20, 2022 | 06:40 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 20 जनवरी का दिन?

Loading ...
20 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • 08 अंक वालों को व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

आज का अंकफल, 20 जनवरी 2022: आज 20 जनवरी 2022 है। 20 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-01-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 09 का स्वामी मंगल सेना, साहस, प्रबंधकीय ज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 20 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक 09 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक या नामांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग रहेगा। मंगल व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी मंगल कोई बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा व मंगल किसी नामांक 09 के उच्चाधिकारोयों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- चन्द्रमा व मंगलकफ जनित विकार की सम्भावना दे सकता है। कम्बल का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल