लाइव टीवी

29 अप्रैल 2021 का अंकफल: चन्द्रमा व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे

Updated Apr 29, 2021 | 05:30 IST

29 अप्रैल 2021 का अंकफल:  आज 29 -04- 2021 है। 29 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बिहैव करेगा।

Loading ...
Ank Rashifal 29 April
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
  • गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।

29 अप्रैल 2021 का अंकफल:  आज 29 -04- 2021 है। 29 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बिहैव करेगा। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा वैभव व धर्म का कारक ग्रह है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का मित्र ग्रह है। आज 29-04-2021का भाग्यांक भी 02 होगा। अंक 02 जिसका स्वामी चन्द्रमा है, गुरु का मित्र रहेगा। अंक 01 व 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

जन्मांक 01 
आज का शुभ अंक 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज चन्द्रमा व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 02 
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ से सम्बंधित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 04 
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 02 से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को बुध व चन्द्रमा जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग-आसमानी

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।                              
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 02 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा व केतु का सपोर्ट है। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 02 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र, गुरु व चन्द्रमा किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जाँब में संघर्ष है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना  है। 
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा सांस रोग से कष्ट दे सकते हैं। 
शुभ रंग- सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल