लाइव टीवी

किस्मत के बंद तालों को खोलता है कपूर, ये आसान टोटका आपको मालामाल कर देगा

Updated Jul 20, 2018 | 12:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कपूर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल सेहत के साथ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी किया जाता है। क्या आपको मालूम है कि कपूर के कुछ आसान उपाय आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकते है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
कपूर से होते है कई आध्यात्मिक लाभ।

नई दिल्ली: कपूर सनातम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना धार्मिक कार्य अधूरा माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है। 

कपूर की महिमा इस मंत्र में गाई गई है। इसी मंत्र से शंकर भगवान शंकर की स्तुति की जाती है। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि। इस मंत्र का आशय है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं और करुणा के अवतार हैं। भुजंगों यानी सांपों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शंकर  माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में हमेशा निवास करें और उन्हें मेरा प्रणाम है, मैं उन्हें नमन करता हूं। मंत्र में यह स्तुति भगवान शंकर के लिए की गई है। 

कपूर को घर के वास्तु के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इसे रखा जाता है ताकि घर में वास्तु के लिहाज से सदैव साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहे। कपूर के कई टोटके को भाग्यवर्धक और धनवर्धक माना जाता है। जानकारों के मुताबिक कपूर के बेहद आसान टाटकों के जरिए आप घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। ज्योतिष और वास्तुविद के मुताबिक कपूर रोजाना घर में पूजा के दौरान जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु संतुलन के लिए बेहद शुभ होता है। 

रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाए। कुछ दिन तक आप यह उपाय करते रहे। बताया जाता है कि इससे आपके घर में आर्थिक समृद्धि आएगी। अगर आपके उपर कर्ज होगा तो वह भी उतर जाएगा। ज्योतिष के नकारों का मानना है कि इस उपाय को लगातार 11 या 21 दिन तक करने से आप बेशुमार दौलत से मालामाल हो सकते हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे होंगे तो वह भी खत्म हो जाएगी।

शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डाले। इस पानी से आप स्नान करें। उसके बाद ऐसा आप रोज करें। बताया जाता है कि ऐसा करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। ऐसा करना आपको बीमारियों से बचाता है। साथ ही किसी भी प्रकार की प्राकृतिक या अप्राकृतिक दुर्घटना से बचने के लिए रात के समय कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

साथ ही घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए हमेशा घर में कपूर की दो गोली रखें। इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही वह कपूर गलने लग जाए तो तुरंत दो कपूर और रख दें। ऐसा आप एक से दो महीने तक करें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा। एक और उपाय है कि घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह और सुख शांति के लिए कपूर को घी में भिगोए। साथ ही अगर किसी के विवाह में बाधा आ रही हो तो छह कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लेकर उसमें चावल और हल्दी को मिला दें। इसके बाद इससे देवी दुर्गा को आहूति दें। इस टोटके को करने से शादी जल्द होती है। 

धर्म की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल