लाइव टीवी

Chandra Grahan 2021 Today Timings: शुक्रवार को लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, देश में कब और कहां दिखेगा?

Updated Nov 19, 2021 | 09:13 IST

Lunar Eclipse, Chandra Grahan 2021 : आईएमडी के मुताबिक इस चंद्रग्रहण को पोर्ट ब्लेयर से शाम 5.38 बजे से 45 मिनट तक देखा जा सकता है। शाम 6.21 बजे इसे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी दो मिनट तक देखा जा सकेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
साल 2021 का यह दूसरा चंद्रग्रहण है।
मुख्य बातें
  • साल का यह दूसरा चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लग रहा है, भारत में इंसे आंशिक रूप से देखा जा सकेगा
  • इस दूसरे चंद्र ग्रहण को अरुणाचल प्रदेश एवं असम के उत्तरपूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा
  • नासा का कहना है कि 21वीं सदी में कुल 228 चंद्रग्रहण लगेंगे, एक साल में तीन बार होगी यह खगोलीय घटना

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 Date and Timings: साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण शुक्रवार (19 नवंबर) को लग रहा है। खगोलविदों का कहना है कि इस तरह की खगोलीय घटना 580 साल बाद हो रही है। साल के इस दूसरे चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश एवं असम के उत्तरपूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। इस साल पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। यह 'फ्लावर ब्लड मून' चंद्रग्रहण था। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह चंद्रग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, पूर्वी यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक सागर एवं प्रशांत महासागर के इलाकों में देखा जा सकेगा। वहीं, नासा का कहना है कि 21वीं सदी में कुल 228 चंद्रग्रहण लगेंगे और एक साल में चंद्रग्रहण लगने की घटना तीन बार होगी। 

जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है तो चंद्रग्रहण लगता है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक चंद्रग्रहण पाप ग्रह का प्रतीक होता है जहां राहु एवं केतु की छाया चंद्रमा पर रहती है। इसे अशुभ माना जाता है। साल का यह दूसरा चंद्रग्रहण आंशिक होगा जो कि छह घंटे तक रहेगा। यह खगोलीय घटना कार्तिक पूर्णिमा के दिन हो रही है। इसलिए, ऐसा माना जा रहा है कि यह देश के कई हिस्सों में नजर नहीं आएगा। फिर भी लोग अरुणाचल प्रदेश एवं असम के उत्तरपूर्वी हिस्से में आंशिक चंद्रग्रहण को देख सकेंगे। 

Date and Time of the Lunar Eclipse 2021 (चंद्रग्रहण 2021 की तिथि एवं समय)

आंशिक चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 3.15 बजे  होगी

आंशिक चंद्रग्रहण की समाप्ति शाम 6.23 बजे होगी।

पूर्ण चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 4.39 बजे होगी।

पूर्ण चंद्रग्रहण की समाप्ति शाम 4.58 बजे होगी। 

Duration of the Lunar Eclipse 2021: (चंद्रग्रहण की अवधि)

यह चंद्रग्रहण पांच घंटे और दो मिनट का होगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण 14 मिनट का होगा।

आंशिक चंद्रग्रहण दो घंटे 53 मिनट तक रहेगा।

कहां से देखें चंद्रग्रहण 2021

आईएमडी के मुताबिक इस चंद्रग्रहण को पोर्ट ब्लेयर से शाम 5.38 बजे से 45 मिनट तक देखा जा सकता है। शाम 6.21 बजे इसे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी दो मिनट तक देखा जा सकेगा। चांद निकलने के बाद चंद्रग्रहण का आंशिक चरण सिक्किम को छोड़कर पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान निकोबार एवं निकोबार आइलैंड पर देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण के शुरुआती चरण को लोग नहीं देख पाएंगे लेकिन चंद्रग्रहण जब अपनी समाप्ति पर होगा तो देश के पूर्वी हिस्से में वे इसे देख पाएंगे। 

कैसे देखें चंद्रग्रहण 2021

18 नवंबर की रात 11 बजे इस चंद्रग्रहण को वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट के जरिए लाइव देखा जा सकता है। भारत में अगला चंद्रग्रहण आठ नवंबर, 2022 को लगेगा।   

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल