लाइव टीवी

Diwali 2021 Puja Vidhi, Laxmi Mantra Aarti: दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, जानिए मंत्र-आरती से लेकर हर बात

Updated Nov 04, 2021 | 19:06 IST

Diwali 2021 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: दीपोत्सव दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानिए पूजा विधि से लेकर मंत्र और आरती तक हर एक बात

Loading ...
Diwali 2021
मुख्य बातें
  • शास्त्र के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर विचरण करने आती है।
  • दीपावली आने से पहले ही लोग घर की साफ सफाई कर देते हैं शुरू।
  • दीपावली के दिन भगवान महालक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की भी की जाती हैं पूजा।

Diwali 2021 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti: हिंदू धर्म में दीपावली खुशियों का त्योहार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अनेकों दीप जलाएं जाते हैं।

शास्त्र के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर विचरण करने आती है। दीपावली आने से पहले ही लोग घर की साफ सफाई करनी शुरू कर देते हैं। धर्म के अनुसार मां लक्ष्मी को साफ सुथरी जगह बेहद पसंद है। वैसे स्थान पर मां लक्ष्मी सदा निवास करती हैं। दीपावली के दिन भगवान महालक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा भी की जाती हैं। यहां आप दीपावली की पूजा विधि, मंत्र और आरती पढ़ सकते हैं।


दीपावली की पूजा विधि (Diwali 2021 Puja Vidhi)

  • दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा करने से पहले घर की पूरी सफाई अच्छी तरह से कर लें।
  • सफाई होने के बाद घर में चारों तरफ गंगाजल का छिड़काव कर दें।
  • घर को स्वच्छ सुंदर बनाकर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं।
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • अब चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें।
  • अब माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
  • दीपक जलाकर उन्हें जल, हल्दी, चावल, फल, अबीर, गुलाल और प्रसाद अर्पित करें।
  • बाद में सरस्वती माता, काली माता, भगवान विष्णु और कुबेर देवता की भी विधि-विधान से पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद तिजोरी, व्यापारिक उपकरणों की भी पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनकी आरती करके प्रसाद का भोग लगाएं।
  • पूजा समाप्ति के बाद घर के सभी सदस्यों को आरती देकर माता का प्रसाद वितरण करें।


Also Read: Diwali 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra:

मां लक्ष्मी की आरती (Diwali Laxmi Arti Lyrics in Hindi)
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता
       ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
    मैया तुम ही जग-माता
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
     ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
     मैया सुख संपत्ति दाता 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
      ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
     मैया तुम ही शुभदाता 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
     ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
   मैया सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
     ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
      मैया क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
       ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता। 
     मैया जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
      ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता 
    ऊं जय लक्ष्मी माता।।

 

लक्ष्मी पूजा का मंत्र (Diwali 2021 Laxmi Puja Mantra)

ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

कुबेर भगवान का मंत्र (Diwali 2021 Kuber Mantra)

ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दा


  दीपावली पूजा मंत्र (Diwali 2021 Puja)

नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।'

             इंद्र प्रा​र्थना मंत्र (Diwali 2021 Indra Mantra)

ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबल:।

शतयज्ञाधिपो देवस्तस्मा इन्द्राय ते नम:।।

            कुबेर प्रा​र्थना मंत्र (Diwali 2021 Kuber Mantra)

धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।

भवन्त त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादि सम्पद:।।

             


श्री लक्ष्मी महामंत्र (Diwali 2021 Laxmi MahaMantra)

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।


   लक्ष्मी बीज मन्त्र (Diwali 2021 Beej Mantra)

ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल