लाइव टीवी

शुक्रवार को जरूर करें इस वस्तु का दान, पूरी हो जाएंगी सभी मनोकामना

Updated Aug 14, 2019 | 08:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दान करना बहुत पुण्य का काम होता है और अगर इसे वार यानी दिन के अनुसार किया जाए तो यह और फलदायी हो सकता है। सुख-समृद्धि और धन-संपदा की कामना है तो आपको शुक्रवार को कुछ चीजें जरूर दान करनी चाहिए।

Loading ...
Donate this item on Friday
मुख्य बातें
  • नई नहीं, पुरानी चीजों का दान करना भी होता है पुण्य का काम
  • गरीब और जरूरतमंद को दान देना आपके संकट को दूर करता है
  • पुराने पर्दे, कपड़े और चादरों का दान सौभाग्य देता है

हिंदू धर्म में दान करना बेहद महत्व का काम होता है। ईश्वर उन सभी लोगों को दान करने के लिए वह सब कुछ देते हैं जो वह चाहते हैं। इसलिए शक्ति अनुसार हर किसी को कुछ न कुछ दान जरूर देना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की आवश्यकताएं भी पूरी हो सकें और आपका भी भला हो सके। हर किसी कि कुछ न कुछ मनोकामना जरूर होती है।

आर्थिक समस्या वो दिक्कत है जो हर किसी की समस्या होती है और इस समस्या से कई और समस्याएं जुड़ जाती हैं। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और इसलिए इनकी पूजा करना जरूरी होता है। खास कर शुक्रवार को कुछ खास दान करना बेहतरी के लिए जरूरी है।

घर में रखी चीजों का दान करेंगा आपको खुशहाल
ऐसा नहीं कि आपको दान करने के लिए हमेशा ऐसी चीजें ही देनी हो जो आप बाजार से खरीद कर लाएं। बल्कि आप घर में रखी हुई चीजों का दान भी कर सकते हैं। यानी आप घर में वह चीजें जो आपके यूज की न हो लेकिन दूसरे की जरूरत की हों। ऐसी चीजों के अलावा आप शुक्रवार को ऐसी चीजें भी दान करें जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें। तो आइए जानें कि शुक्रवार को किन चीजों का दान आपकी सुख-समृद्धि के लिए जरूरी है।

  1. शुक्रवार के दिन अपने घर के रद्दी कागज जरूरतमंद को दें। चाहे तो कबाड़ी वाले को आप इसे मुफ्त में दे दें। इससे आपके घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।
  2. किसी भी शुक्रवार को आप किसी विधवा महिला को सफेद कपड़े दान में दें। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
  3. अपने घर में उन कपड़ों को निकालें जो आप सालों से नहीं पहनते लेकिन वह अच्छे हों। ऐसे कपड़े जरूतमंद को दें। कोशिश करें ये कपड़े आप खुद जा कर किसी को दें न कि घर बुला कर दें। इससे आपको कभी वस्त्रों की कमी नहीं होगी।
  4. किसी भी चौकिदार को जो आपके घर या सोसायटी में काम करता है उसे तांबे के बर्तन दान में दे दें। इससे आपके घर का संकट टल जाएगा।
  5. जिन कांच के बर्तन या क्राकरी को आप यूज नहीं करते उसे आप किसी गरीब कन्या को दें। इससे आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।
  6. पुराने फटे कपड़े, पुरानी किताबें या फिर पुराने जूते गरीबों को दें। इससे आपका सोया हुआ भाग्य जाग सकता है।
  7. शुक्रवार के दिन पुराने रेशमी कपड़े , पुराने पर्दे या चादरें आप गरीब सुहागन को दान में दें ये आपके दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएंगे।

  8. पुराने सफेद या फिर काल कपड़े या पुराने स्टील के बर्तन, पुरानी लकड़ी का फर्निचर को आप जरूरतमंद को दें। इससे आपके घर की बाधाएं दूर होंगी।

ये छोटे लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय हैं जो आपके घर में सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएंगे।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल