लाइव टीवी

Friday the 13th : 13 तारीख के शुक्रवार को लेकर ऐसा है डर, घर में कैद हो जाते हैं लोग

Updated Apr 12, 2018 | 20:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्‍या आप जानते हैं क‍ि 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को लेकर दुनिया भर में एक डर रहता है। इस द‍िन होने वाली क‍िसी अनहोनी से वे इतना डरे रहते हैं क‍ि घर से बाहर कदम तक रखने से कतराते हैं। लेकिन ऐसा क्‍यों है कि 13 तारीख के शुक्रवार से लोग इतना खौफ खाते हैं -

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
13 तारीख के शुक्रवार से घबराती है दुन‍िया

नई द‍िल्‍ली : यूं तो हर महीने में 13 तारीख आती थी लेक‍िन 13 अप्रैल को क्‍या ऐसा खास है जो पूरी दुन‍िया में इसका डर देखने को मिल रहा है। लोग इस 13 तारीख से इतना खौफ खाते हैं क‍ि पूरा द‍िन खुद को घर में कैद कर लेते हैं ताक‍ि उनके साथ अनहोनी न हो जाए। दरअसल 13 अप्रैल को शुक्रवार पड़ रहा है और तारीख व द‍िन के ऐसे मेल से पूरी दुन‍िया घबराती है। हालांकि भारत में अंधव‍िश्‍वास तमाम बातों पर किया जाता है लेकिन 13 तारीख के शुक्रवार का वहम खासतौर पर पश्‍च‍िमी देशों में देखने को मिलता है। 

बता दें क‍ि पश्चिमी देशों के लोग शुक्रवार के दिन 13 तारीख पड़ने को बहुत अशुभ माना जाता है। वे लोग अशुभ या दुर्घटना के होने के डर से इस दिन घर से बाहर निकलने तक से घबराते हैं। यहां तक क‍ि किसी जरूरी यात्रा को भी टालने की कोश‍िश करते हैं। यही वजह है क‍ि इस फ्लाइट रेट बहुत सस्‍ते होते हैं। वैसे 13 नंबर के साथ कई तरह की बातें जुड़ी हैं। यही वजह है क‍ि कई होटलों में 13वां फ्लोर नहीं होता है और 13 नंबर का कमरा नहीं रखा जाता है। वहीं एयरलाइन में 13वीं कतार में बैठने से यात्री अक्‍सर कतराते हैं।

लेकिन क्‍यों माना जाता है 13 नंबर को अशुभ
12 नंबर को पूर्णता का नंबर माना जाता है। 12 महीने, घड़ी में 12 घंटे तो 12 राशियां भी बताई गई हैं। ऐसे में 12 के बाद  इसके बाद आने वाले 13 नंबर को संतुलन की कमी का नंबर माना जाता है। 13 अंक को अशुभ और अपूर्ण माना जाता है। रोम में सूली चढ़ाने के दिन को शुक्रवार को माना जाता है। बल्कि अमेरिका में 19वीं शताब्दी में लगभग सभी फांसी देने की घटनाएं शुक्रवार को ही होती थीं। लिहाजा पारंपरिक रूप से शुक्रवार को फांसी देने का दिन मान लिया गया।
 

Also Read : ज‍िनकी हुई हो हाल ही में शादी, उनके पलंग के लिए ये हैं 5 खास वास्‍तु टिप्‍स

ईसा मसीह से भी जुड़ी है मान्‍यता 
वहीं पश्चिमी देशों में इसे शैतानों का दिन मानते हैं क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। ईसा को सूली पर लटकाने वालों की संख्या 13 थी इसलिए ऐसी भी मान्यता है कि सूली पर चढ़ाए जाने से पहले ईसा मसीह ने 13 लोगों के साथ भोजन किया था। पश्चिमी देशों में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति 13 लोगों के साथ खाना खाता है, तो जो व्यक्ति सबसे पहले उठता है, उसकी मृत्यु एक वर्ष के अंदर हो जाती है या उसे कोई गंभीर बीमारी घेर लेती है। 

सामने आईं दिलचस्‍प रिपोर्ट 
जहां लोग मानते हैं क‍ि 13 नंबर अशुभ है और इस द‍िन कोई न कोई अनहोनी होती है। इसके उलट एक डच इंश्योरेंस कंपनी का सर्वे कुछ और ही कहता है। इसमें मिले आंकड़ों के अनुसार 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को दुर्घटना, चोरी और आग लगने की घटनाएं अन्य दिनों की अपेक्षा कम हो जाती हैं। 

Also Read : पत्नी के पैर से जुड़े हैं पति के भविष्य के रहस्य, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

इसके अलावा नॉर्थ कैरोलिना स्ट्रेस मैनेजमेंट सेंटर और फोबिया इंस्टीट्यूट के मुताबिक, हर साल अमेरिका में 80 से 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है। लोग 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को घर में ही रहना पसंद करते हैं और वे इस दिन यात्रा भी नहीं करते हैं। हॉलिडे फोल्क्लोर, फोबियास एंड फन के लेखक डोनाल्ड डोसे का मानना है क‍ि 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को लेकर अमेरिका के 2.1 करोड़ लोग डर के साये में जीते हैं।

क्‍या सच है ये डर 
13 नंबर और शुक्रवार के इस कॉम्‍बो को लेकर जो घबराहट है, उसका कोई पक्‍का आधार सामने नहीं आया है। और आंकड़ों का जिक्र तो हम कर ही चुके हैं। ऐसे में खुलकर आम दिनों की तरह आप भी जिंदगी ज‍िएं लेकिन बाकी द‍िनों की तरह हर मामले में सावधानी भी बरतें ! 
 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल