लाइव टीवी

Grah Dosha: आत्महत्या के लिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार? जानें कब बनता है खुदकुशी का दुर्योग

Updated Sep 25, 2022 | 14:29 IST

Grah Dosha in kundli: क्या आप जानते हैं कि आत्महत्या या खुदकुशी के लिए केवल परिस्थितियां ही नहीं, बल्कि हमारी कुंडली, और ग्रह-नक्षत्रों का खेल भी बहुत मायने रखता है। ऐसा कहते हैं कि अगर कुंडली में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में हो तो इंसान को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

Loading ...
आत्महत्या के लिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार
मुख्य बातें
  • आत्महत्या के लिए ये ग्रह होते हैं जिम्मेदार
  • खुदकुशी की राह पर जाने के लिए उकसाते हैं ये ग्रह दोष
  • जानें, आत्महत्या को बढ़ावा देने वाले ग्रह दोषों के उपाय

Grah Dosha in kundli: अक्सर जीवन में चल रही परेशानियों से भागकर लोग आत्महत्या का रास्ता अपना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आत्महत्या या खुदकुशी के लिए केवल परिस्थितियां ही नहीं, बल्कि हमारी कुंडली, और ग्रह-नक्षत्रों का खेल भी बहुत मायने रखता है। ऐसा कहते हैं कि अगर कुंडली में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में हो तो इंसान को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा, बुद्धि के प्रदाता बुध अगर कुंडली के आठवें भाग में पीड़ित हों तो भी ऐसी समस्याएं आती हैं। मंगल और राहु जैसे आक्रामक ग्रह भी आत्महत्या की वजह बन सकते हैं।

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कुंडली के मध्य में कोई ग्रह विराजमान ना हो तो इंसान खुदकुशी का रास्ता अपना सकता है। राहु का दुष्प्रभाव भी आत्महत्या के लिए उकसा सकता है। कई बार बुध भी इंसान की बुद्धि भ्रष्ट कर देता है। इसके अलावा, अगर मंगल और राहु मारक भाव में बैठे हों और इन ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो तो भी इंसान आत्महत्या जैसी गलत राह चुन सकता है।

Also Read: घोड़े की नाल के 4 चमत्कारी उपाय, घर में इस जगह रखते ही बरसने लगता है पैसा

इसमें मूलांक की स्थिति को समझना भी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांग 02, 04, 07 और 08 वालों में आत्महत्या जैसा गलत कदम उठाने की संभावना अधिक होती है। एकमात्र सूर्य ही इकलौता ऐसा ग्रह है जो इंसान को कभी गलत कार्य करने का बढ़ावा नहीं देता है। कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो इंसान विपरीत परिस्थितियों में आत्महत्या करने की बजाए उनसे लड़ने की हिम्मत पैदा करता है।

Also Read: अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह उठते ही इन मंत्रों का करें जाप, दिन होगा खुश मिजाज

आत्महत्या के दुर्योग पर कैसे पाएं काबू?
अगर आपकी कुंडली में आत्महत्या को बढ़ावा देने वाले दुर्योग बन रहे हैं तो कुछ खास उपाय जरूर करें। भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण की नियमित पूजा करें। पूर्णिमा पर व्रत करें। संभव हो तो मांस या मदिरा पान से दूर ही रहें। अंगुली में हीरा या मोती जैसे रत्न ना पहनें।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल