लाइव टीवी

Horoscope Today, 13 August 2022: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर इन जातकों को मिलेगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Updated Aug 12, 2022 | 17:37 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 August 2022: शनिवार, 13 अगस्त को भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा, जानें यहां।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 August 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 August 2022: आज शतभिषा नक्षत्र है। चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब कर्क राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा एकादश व दशम शनि जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें।छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन तृतीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से दशम दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

नवम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला व हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का कर्क भाव मे व गुरु का मीन गोचर आज जॉब व व्यवसाय में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कन्या राशिफल 

कर्क में सूर्य तथा कुम्भ में चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर स्वास्थ्य में तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम, चन्द्रमा चतुर्थ व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल व लाल वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शिव जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य कर्क भाव में हैं। व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल

शनि शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। चावल  का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से पंचम सूर्य व इस राशि के गुरु शुभ हैं। धन का आगमन करवा सकते हैं। कुम्भ का चन्द्रमा मंगल करेगा। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल