लाइव टीवी

भारी आवाज, धार्मिक स्‍वभाव - जानें गुरु ग्रह से प्रभावित लोगों का व्‍यक्‍त‍ित्‍व

Updated Apr 05, 2018 | 02:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बृहस्‍पति को देवगुरु माना गया है। जानें कैसे होते हैं वो लोग जिनकी कुंडली में इस ग्रह का बड़ा प्रभाव होता है -

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
गुरु से प्रभावित व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति के रहते हैं

नई द‍िल्‍ली : बृहस्पति को हमारे शास्‍त्रों में देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। उनको सभी ग्रहों में सर्वोपरि मानते हुए उनकी पूजा की जाती है। इस वजह से इसे पूर्ण रूप से सात्विक ग्रह भी कहा गया है। माना जाता है क‍ि जो व्यक्ति बृहस्पति के प्रभाव में होता है उसका जीवन भी कुछ इसी तरह का होता है। 

देखने में आया है क‍ि गुरु से प्रभावित व्यक्ति आजीवन धार्मिक प्रवृत्ति के रहते हैं और विज्ञान में भी इनकी रुचि रहती है। इनके बाल और आंखें भूरे या सुनहरे होती हैं। साथ ही इनको झूठ से घृणा होती है और इन्हें हमेशा सत्य बोलने वाला और इसका साथ देने वाला माना जाता है।

ज्योतिष विद्या के अनुसार धनु और मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह है और पुनर्वसु, विशाखा, पूर्वाभाद्रपद, गुरु के नक्षत्र माने गए हैं। बृहस्पति ग्रह पवित्र और सात्विक है, जो लोग इनके प्रभाव में होते हैं उनके भीतर भी सदगुण मौजूद होते हैं। वे न्याय प्रिय भी माने जाते हैं। ऐसे लोग कहीं भी होंगे, सभी की भलाई का सोच कर अपने कदम उठाते हैं। 

Also Read : यदि घर में होती है पिता और संतान के बीच अनबन, तो हो सकते हैं ये वास्तुदोष

Also Read: शनिवार को भूलकर भी ना खरीदें ये 8 चीजें, पड़ेगी शन‍ि की कोप दृष्‍ट‍ि

ज्योतिष के अनुसार वे लोग जो गुरु के प्रभाव में होते हैं उन्हें कफ संबंधित रोग होने क खतरा रहता है। इनका शरीर, विशेषकर पेट का भाग, बहुत भारी होता है और साथ ही इनकी आवाज भी थोड़ी भारी होती है।

बृहस्पति ग्रह कुंडली के दूसरे, पांचवें, नौंवे, दसवें और ग्यारहवें भाव का कारक होता है। साल के 12 महीनों में करीब 4 महीने यह वक्री रहता है। बुध और शुक्र ग्रह, गुरु के शत्रु ग्रह माने गए हैं। इसके विपरीत सूर्य, चंद्र और शनि के साथ इसकी दृष्टि शुभ मानी गई है। क्षत्रीय ग्रह मंगल भी बृहस्पति ग्रह का मित्र है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल