

- नवरात्रि में घर और मंदिर की सजावट जरूर करनी चाहिए
- दीप, एलईडी लाइट्स से के जरिये घर-मंदिर को जगमगा सकते हैं
- फूलों या रंगोली से मुख्यद्वार और मंदिर को जरूर सजाएं
देवी दुर्गा के नौ दिन के धरती पर प्रवास को हिंदू धर्म एक बड़े उत्सव के रूप में मानता है। नौ दिन नौ देवियों की पूजा के साथ घर-घर में कलश स्थापित किए जाते हैं। घर में देवी के आगम की तैयारियां बहुत ही जोश और श्रद्धा के साथ की जाती है। घर और मंदिर की सजावट से न केवल देवी को प्रसन्न किया जाता है, बल्कि ये सजावट मन में उत्साह और श्रद्धा को बढ़ाने का काम भी करती है। देवी के आगमन की तैयारियों और सजावट से पूरे घर में उत्सव का माहौल बन जाता है। सकरात्मक शक्तियों के प्रवास भी बढ़ता है। तो आइए आपको यहां कुछ ऐसे आसान लेकिन खूबसूरत उपाय बताएं, जिससे आप अपने घर और मंदिर को सजा कर देवी को प्रसन्न कर सकते हैं।
नवरात्रि पर इन तरीकों से सजाए अपना घर और मंदिर
1. दीयों से करें देवी का स्वागत
नवरात्रि के प्रथम दिन आप देवी का स्वागत जगमगाते दीयों से करें। दीये की चमक और खूबसूरती आपके घर और मंदिर को रौशन कर देगी। दीयों से घर और मंदिर को सजाना सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है। रंगोली या फूलों की सजावट के बीच ये दीये रखने से सजावट में चार चांद लग जाएंगे।
2. फूलों की सजावट
फूल के बिना तो कोई भी सजावट अधूरी लगती है और जहां बात देवी की पूजा की हो वहां फूलों का महत्व और बढ़ जाता है। सुगंधित फूलों की खूशबू और उनकी खूबसूती मन को ईश्वर से जोड़ने का काम करते है। फूल विनम्रता और पवित्रता अचूक हैं। घर औश्र मंदिर में एक तांबे के बड़ा पात्र लें और उसमें पानी डालें और ऊपर से फूलों की पंखुड़ियों बिखेर दें। घर के मुख्यद्वार पर फूलों का तोरण बनाएं और मंदिर को भी फूलों से सजाएं। देवी की जहां प्रतिमा रखेंगे वहां गुलाब के फूलों से एक कालीन बना लें। हवा में जब इन फूलों की खूशबू बिखरेगी तो मन अपने आप श्रद्धा से भर जाएगा।
3. लालटेन का करें प्रयोग
रोशनी सजवाट को पूर्ण करती है। आप चाहे तों अपने घर में रंग-बिरंगे कुछ लालटेन ले आएं। घर और मंदिर को सजाने का सबसे खूबसूरत तरीका ये हो सकता है। मुख्यद्वार, छत या मंदिर के पास इस लालटेन को टांगें। कोशिश करें कि ये लालटेन टेराकोटा के बने हों। ये डिजाइनर होने के साथ ही पवित्र भी माने जाते हैं। इसमें आप दीप या सुगिंधित कैंडल रख कर सजावट को पूर्णता प्रदान कर सकते हैं।
4. एलईडी लाइट्स का करें प्रयोग
जगमगाती छोटी-छोटी रोशनियों वाली एलईडी लाइट्स भी आप सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें किसी कांच की बोतल में डाल कर भी आप प्रयोग कर सकते हैं या एक झूमर बना कर उसमें इन लाइट्स को लगा दें। इनकी रौशनी जब बाहर आती है तो मन खिल उठता है।
5. मिट्टी के सजावटी सामान
सजावट के लिए मिट्टी के सजावटी समान का प्रयोग करें। इसके लिए मिट्टी के बड़े टब नुमा बर्तन में फ्लोटिंग कैंडल, फ्लोटिंग फ्लावर पेटल्स आदि का प्रयोग करें। चाहें तो इनमें फूलों, रंगीन पानी डाल कर घर या मंदिर के सामने रख दें। मिट्टी के कई सजावटी समानों का प्रयोग भी आप कर सकते हैं।
6. रंगोली
रंगोली केवल सजावट के लिए ही नहीं होती, बल्कि रंगोली स्वागत करने का एक तरीका भी है। इसलिए नवरात्रि में देवी के आगमन पर रंगोली अपने घर के मुख्यद्वार और मंदिर पर जरूर बनाएं। रंगोली त्योहार का अहसास कराती है। आप रंगोली रंग, फूल, दीप, दाल या चावल आदि से भी बना सकते हैं।
@Instagram
7. रंगीन पेपर से बनाएं झालर
घर या मंदिर की सजावट का एक खास और परंपरिक तरीका है रंगीन कागजों से बने झालर। आप कागज से लालटेन, तोरण, झूमर आदि बनाकर भी घर-मंदिर को सजा सकते हैं।
देवी के आगमन का स्वगात आप खुद के बनाए सजावटी चीजों से जब करेंगे तो आपके मन में त्योहार और देवी के प्रति भक्ति और बढ़ेगी।