लाइव टीवी

Astrology Tips: शुक्र ग्रह को मजबूत करना है तो रोज कीजिए इस पेड़ की पूजा, घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी

Updated May 19, 2022 | 18:51 IST

Gular Tree Remedies: अगर कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो धन से जुड़ी परेशानियां बनी रहती है। इसलिए शुक्र को मजबूत करना जरूरी होता है। इसके लिए गूलर पेड़ की पूजा और कुछ उपाय करना लाभकारी होगा।

Loading ...
गूलर पेड़ उपाय
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में देवी-देवता के साथ पेड़-पौधों का भी होता है महत्व
  • शुक्र ग्रह से होता है गूलर पेड़ का संबंध
  • धन और विलासिता का ग्रह है शुक्र

Gular Tree Remedies For Money: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सिर्फ देवी-देवताओं की ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधों की पूजा की महत्व के बारे में भी बताया गया है। पीपल, केला, तुलसी और बरगद जैसे कई पेड़-पौधों की पूजा हिंदू धर्म में की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसर, कई पेड़-पौधों में दैवीय गुण या देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं ज्योतिष में इस बात का जिक्र किया गया है कि पेड़-पौधों का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। इसी तरह गूलर के पेड़ को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से होता है।

पढ़ें- अपरा एकादशी 2022 में कब है, इसी व्रत को दिया गया है Achala Ekadashi का भी नाम

कुंडली में शुक्र है कमजोर तो होगी धन की कमी

शुक्र ग्रह को धन और विलासिता का ग्रह कहा जाता है। व्यक्ति की कुंडली में यदि शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो धन की कमी बनी रहती है। गूलर के पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा और इससे जुड़े उपाय करने से धन लाभ होता है। अगर घर पर धन का अभाव बना हुआ है और खूब मेहनत करने के बावजूद भी धन की समस्या बनी रहती है तो आप ज्योतिष सलाह से शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय जरूर करें।

गूलर पेड़ के इन उपायों से होगा धन लाभ

जैसा कि बताया गया कि गूलर पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन गूलर का पौधा लगाएं और इसमें नियमित रूप से जल दें। प्रतिदिन या प्रत्येक शुक्रवार इस पौधे पर धूप दीप भी दिखाएं। जैसे-जैसे गूलर का पेड़ बड़ा होता जाएगा आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी और धन का अभाव समाप्त हो जाएगा।  

गूलर के पेड़ से जुड़ा एक और उपाय आपको धनवान बना सकता है। शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की लकड़ियों से हवन कराएं। हवन के दौरान ‘ओम शं शुक्राय नम:’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे भी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। यदि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है तो इस समस्या से निजात के लिए आप शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार को गूलर पेड़ का जड़ ले आए। जड़ पर गंगाजल छिड़क दें और फिर चांदी में इसकी ताजीब बनवा लें। इससे भी कुछ दिनों में आपको धन की समस्या कम होती हुई दिखेगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल