लाइव टीवी

Numerology Today, 06 September 2022: परिवर्तिनी एकादशी पर लकी रहेंगे जन्मांक 02 और 05 वाले, देखें कैसा होगा बाकी लोगों का हाल, जानें अपना अंक राशिफल

Updated Sep 05, 2022 | 21:19 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 06 September 2022: आज परिवर्तिनी एकादशी है, जानें आज का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

Loading ...
ank rashifal 06 September 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 06 September 2022: 06 सितंबर 2022 है को परिवर्तिनी एकादशी का रखा जा रहा है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह फिल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामी शुक्र है। 06-09-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। भाग्य अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Parivartini Ekadashi 2022 Date, Puja Timings

Aaj ka Ank Rashifal : 06 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल  

इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-06

जन्मांक 02 अंक राशिफल

सूर्य व गुरु मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-09

जन्मांक 03 अंक राशिफल  

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-01

Horoscope Today, 06 September 2022

जन्मांक 04 अंक राशिफल  

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल  

व्यवसाय में भाग्यांक 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल  

आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

Aaj Ka Panchang, 06 September 2022

जन्मांक 07 अंक राशिफल  

व्यवसाय में केतु व गुरु सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05 

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज का भाग्य स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय को शुक्र व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी गुरु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- शुक्र व मंगल यूरीन रोग की सम्भावना दे सकता है।  
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल