लाइव टीवी

Numerology Today, 28 August 2022: अंक शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है नंबर 28, जानें आज किन लोगों की खोलेगा किस्मत

Updated Aug 27, 2022 | 22:40 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 28 August 2022: 28 नंबर को अंक शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 28 August 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 28 August 2022: आज 28 अगस्त 2022 है। 28 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा मन व धर्म तथा 08 विधि ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य हैं। आज 28-08-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 28 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व शुक्र का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य - उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।
शुभ अंक: 03

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व शुक्र भाग्य स्वामी है। गुरु व शुक्र जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 03 व 08 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 06 आईटी व फ़िल्म फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। सूर्य व शुक्र की शुभता का लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- स्किन व साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शुक्र का प्रभाव संघर्ष का है। स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शुक्र, शनि व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र के द्रव्य चावल व दही का दान करें।
​शुभ अंक: 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल