लाइव टीवी

Palm Reading: समाज में मान सम्मान दिलाता है हथेली पर बना सर्प का निशान, सरकारी नौकरी का भी होता है योग

Updated May 09, 2019 | 13:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में सर्प की आकृति होने का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। प्रत्येक उंगली के नीचे विभिन्न तरह की रेखाएं और पर्वत होते हैं जिनके ऊपर सर्प के चिह्न का अलग अलग प्रभाव पड़ता है।

Loading ...
What the Snake Mark means on your palm

What the Snake Mark means on your palm : सर्प को आमतौर पर भगवान शंकर का प्रतीक माना जाता है और सर्प को दूध चढ़ाकर पूजा भी की जाती है। वैदिक ज्योतिष में उल्लेख किया गया है कि सर्प व्यक्ति के लिए शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। वास्तव में हमारी हथेली की रेखाओं में भी विभिन्न तरह की आकृति बनी होती है। इनमें से एक प्रमुख है सर्प की आकृति। 

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में सर्प की आकृति होने का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। प्रत्येक उंगली के नीचे विभिन्न तरह की रेखाएं और पर्वत होते हैं जिनके ऊपर सर्प के चिह्न का अलग अलग प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं सर्प की आकृति के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में।

कब शुभ होती है सर्प की आकृति
1. अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है। अगर आपकी हथेली में सर्प का चिह्न अंगूठे के नीचे बना हो तो यह आपके लिए शुभ है। इसका अर्थ यह है कि आपको भोग विलास के साधन प्राप्त होगें। आपका दांपत्य जीवन बेहतर होगा और आप शारीरिक रुप से किसी की तरफ आकर्षित होंगे।

2. तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे गुरु पर्वत होता है। इसके ऊपर सर्प के चिह्न का अर्थ यह है कि व्यक्ति गुणवान और ज्ञानी है। अगर गुरु पर्वत पर सर्प का मुख उंगली की तरफ हो तो व्यक्ति का आध्यात्म की तरफ अधिक झुकाव होता है।

3. शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे होता है और भाग्य रेखा यहीं आकर समाप्त होती है। अगर इस जगह पर सांप का चिह्न बना हो तो इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति के पास अपार धन दौलत होगी।
कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। अगर यहां सर्प का चिह्न बना हो तो इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाला है।

कब अशुभ होती है सर्प की आकृति
1. तर्जनी उंगली के नीचे बने गुरु पर्वत पर यदि सर्प के चिह्न का मुख नीचे की ओर हो तो इसका अर्थ यह है कि आपको किसी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को किसी कार्य में देर से सफलता मिलेगी।

2. मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत पर यदि सर्प रेखा दोहरी हो तो इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति की जमा पूंजी खत्म होने वाली है या फिर वह अपनी किसी बुरी तल के कारण सभी संपत्ति गंवा बैठेगा।

अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर अगर सांप का चिह्न हो तो इसका अर्थ यह है कि आपका जीवन कठिनाइयों से भरा होगा और आपको जीवन में सफलता नहीं मिलेगी। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल