लाइव टीवी

panna stone benefits : क्या आप जानते हैं बुध के रत्न की खूबियां? जानें कौन कर सकता है इसे धारण

Updated Dec 09, 2020 | 13:08 IST

Benefits of Gemstone of Mercury planet : बुध ग्रह संपन्नता और धन प्रदान करने वाला ग्रह होता है। इससे जुड़ा रत्न बेहद कारक माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे कौन पहन सकता है?

Loading ...
Benefits of Gemstone of Mercury planet, बुध ग्रह के रत्न पन्ना के फायदे
मुख्य बातें
  • बुध ग्रह बुद्धि और धन का ग्रह माना गया है
  • बुध ग्रह हरा होता है इसलिए इसका रत्न पन्ना है
  • पन्ना हमेशा सूर्योदय के साथ ही धारण करना चाहिए

बुध ग्रह हरे रंग का होता है और इस ग्रह का रत्न भी हरा ही होता है। बुध ग्रह यदि मजबूत हो तो मनुष्य का ज्ञान और धन का भंडार हमेशा भरा रहता है, लेकिन ये कमजोर हो तो मनुष्य की तमाम मेहनत बेकार चली जाती है, लेकिन उसे उसकी प्रतिभा का फल नहीं मिलता। बुध को मजबूत करने के लिए पन्ना धारण किया जाता है। पन्ना गहरे से हल्के हरे रंग का होता है और इसे धारण करने से व्यक्तित्व प्रभावशाली बनता है, लेकिन पन्ना हर कोई नहीं पहन सकता है। इसे पहनने के कुछ नियम हैं। यदि नियमों को अनदेखी की जाए तो इससे मनुष्य को नुकसान उठाने पड़ते हैं। तो आइए जानें कि बुध ग्रह के रत्न की क्या खूबियां है और इसे कौन पहन सकता है।

पन्ना नवरत्नों में होता है सबसे असरदार, जानें इसके फायदे (Panna stone ke fayde in hindi)

पन्ना बुद्धि को प्रखर बनता है और इससे एकाग्रता बढ़ती है। यह रत्न मानिसक शांति प्रदान करता है। इसे धारण करने से जातक को धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और वह अपने कार्य, कारोबार या रोजगार में अव्वल होता है। साथ ही पन्ना वाणी में शीतलता प्रदान करता है, इसलिए सबसे मुधर संबंध कायम होते हैं। ये रत्न त्वचा रोग को दूर करने वाला माना गया है।

जानें, पन्ना के हानिकारक प्रभाव (Panna se hani)

पन्ना यदि मनुष्य को सूट न करे या उसके लिए हितकारी साबित न हो तो ये बहुत नुकसान पहुंचाता है। ये बुद्धि-विवेक का नाश करने वाला और मानिसक रूप से परेशान करने का कारण बन जाता है। पन्ना सूट न करे तो जातक को घोर धन हानि उठानी पड़ती है। ये रत्न बुरे प्रभाव देते हुए त्वचा रोग और कर्जदार बनाता है। जातक का आत्मविश्वास को गड़बड़ हो सकता है।  

राशि स्वामी के अनुसार जानें पन्ना किसे पहनना चाहिए (who can wear panna or emerald stone)

वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ लग्न वालों के लिए पन्ना लाभकारी होता है। सिंह, धनु और मीन लग्न में विशेष दशाओं या कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति को देखते हुए पन्ना पहना जा सकता है, लेकिन मेष, कर्क, वृश्चिक लग्न में पन्ना कभी भी धारण नहीं करना चाहिए।

जानें, पन्ना धारण करने के नियम (How to wear Panna or Emerald stone)

पन्ना पहनने से पहले इसे अभिमंत्रित करना चाहिए और बुधवार के दिन ही इसे कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए। पन्ना हमेशा चांदी या सोने में ही बनवाना चाहिए और पांच रत्ती से ऊपर का पन्ना ही धारण करना चाहिए। पन्ना हमेशा सूर्योदय के दौरान ही पहनना चाहिए। पन्ने के साथ मूंगा और मोती धारण नहीं करना चाहिए। पन्ने के साथ हीरा या ओपल पहनना शुभकारक होता है। यदि पन्ना धारण न कर सकें तो हरित तुरमली, मरगज या पेरिडॉट भी पहना जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल