लाइव टीवी

जनवरी में जन्म लेने वाले लोग होते हैं खास, इन गुणों से भरी होती है पर्सनैलिटी

Updated Jan 02, 2021 | 20:34 IST

साल का पहला महीना होने की वजह से जनवरी हमेशा खास होता है लेकिन इसके साथ ही इस माह में पैदा होने वाले लोग भी बेहद खास गुणों से संपन्न होते हैं।

Loading ...
जनवरी में जन्म लेने वाले लोगों की खासियत
मुख्य बातें
  • साल का पहला महीना होने के चलते जनवरी होता है खास
  • सकारात्मक गुणों से भरे होते हैं इस माह पैदा हुए लोग
  • एक नजर जनवरी में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व पर

मुंबई: साल 2020 बीत चुका है और साल 2021 का आरंभ भी हो चुका है। आम तौर पर हर बार नए साल का स्वागत लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ करते हैं और साल का पहला महीना होने के कारण जनवरी हमेशा खास होता है। पूरे जनवरी माह में नए साल के जोश की खुमारी लोगों में देखने को मिलती है। वैसे ऐसा नहीं है कि सिर्फ नए साल का पहला महीना होने की वजह से जनवरी खास है बल्कि इस माह में जन्म लेने वाले लोग भी खास गुणों से भरे होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं जनवरी में पैदा हुए लोगों की खासियतों पर।

मेहनत पर भरोसा: जनवरी में जन्मे लोग सफलता के शॉर्टकट ढूंढने के बजाय सही दिशा में मेहनत करना ज्यादा पसंद करते हैं। कड़ी मेहनत उनके लिए मायने रखती है और करियर भी बहुत महत्व रखता है।

कड़वाहट से दूर: जनवरी में पैदा हुए लोग आम तौर पर खुशमिजाज रहना पसंद करते हैं और अपने मन में कोई कड़वाहट नहीं रखते हैं। चरित्र पर सवाल खड़ा करने वालों को गंभीरता से लेते हैं और उनकी बात याद रखते हैं हालांकि खुद इन बातों से लंबे समय तक परेशान नहीं होते।

शब्दों के खिलाड़ी: शब्दों का इस्तेमाल करने और बातचीत की कला जनवरी में पैदा हुए लोगों की बेहतर होती है और दूसरे शब्दों में ऐसे लोग लोगों से बाते करके अपना काम निकलवाना भी अच्छी तरह से जानते हैं। इसके बावजूद इन्हें खुद भी कई बार अपनों से धोखा मिल जाता है।

दयालु स्वभाव और रोमांच पसंद: जनवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव दयालु होता है और वह आम तौर पर जानवरों से प्यार करते हैं। दूसरों की मदद करने में भी ये बढ़ चढ़कर आगे आते हैं और रिश्ते निभाने में वफादार होते हैं। रोमांच भी इन्हें पसंद होता है और अलग अलग तरह के एडवेंचर भी इन्हें खूब भाते हैं।

जिद्दी होने के साथ आदर्श छवि के मालिक: कई जनवरी में पैदा हुए व्यक्ति लोगों के बीच आदर्श छवि स्थापित करने में सफल रहते हैं, लोगों इनसे प्रभावित होते हैं। हालांकि कई चीजों में ये लोग जिद्दी भी होते हैं और कुछ मामलों में स्वार्थ की हद तक चले जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल