लाइव टीवी

Meaning of Dreams : सपने में इंद्रधनुष देखने का क्या है मतलब, मह‍िलाओं और पुरुषों के ल‍िए अलग है अर्थ

Updated Apr 19, 2021 | 08:22 IST

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में इंद्रधनुष देखने का मतलब जातकों पर निर्भर करता है। यह शुभ और असुभ दोनों होता है। नौकरी चाकरी और विवाहित व्यक्ति के लिए यह शुभ होता है।

Loading ...
Rainbow Dream Meaning in hindi
मुख्य बातें
  • स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर करता है इशारा।
  • विवाहित व्यक्तियों के लिए सपने में इंद्रधनुष देखना होता है शुभ।
  • सपने में इंद्रधनुष देखना व्यापार में घाटे की ओर करता है इंगित।

अक्सर रात को सोते समय व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने हमारी दिनचर्या से जुड़े होते हैं तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा नहीं होता। सपनो को लेकर सबकी अलग अलग अपनी मान्यताएं होती हैं। कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान नहीं देते, जबकि कई लोगों का मानना होता है कि यह हमारे भविष्य की ओर इशारा करता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने अच्छे या बुरे संकेत देते हैं, यह भविष्य में होने वाली घटनाओं से रूबरू करवाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आग, पानी के अलावा सपने में इंद्रधनुष देखने का क्या मतलब होता है।

शुभ और अशुभ दोनों होता है

सपने मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं, एक ईष्ट फल को बताने वाला और दूसरा भविष्य में आने वाली घटनाओं को इंगित करता है। ऐसे में आपको बता दें सपने में इंद्रधनुष देखने का मतलब जातकों पर निर्भर करता है, यह शुभ और अशुभ दोनों होता है।

सुख समृद्धि आती है

सपने में इंद्रधनुष का दिखाई देना व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि की भरमार होती है।

व्यापारियों के लिए होता है अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना नौकरी और व्यापार में उन्नति को दर्शाता है। नौकरी चाकरी वाले व्यक्ति के लिए यह पदोन्नति का संकेत देता है। वहीं व्यापार वाले लोगों के लिए यह घाटे की संभावना को दर्शाता है। ऐसे में यदि व्यापारी सपने में इंद्रधनुष देखें तो उन्हें अधिक सजग हो जाना चाहिए। ताकि व्यापार में घाटा ना हो सके।

विवाहित पुरुष के लिए होता है शुभ

विवाहित पुरुष के लिए सपने में इंद्रधनुष देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब आने वाला समय उसके लिए खुशियों से भरपूर होने वाला है।

विवाहित स्त्रियों के लिए सपने में इंद्रधनुष देखना होता है अशुभ

विवाहित स्त्रियों के लिए सपने में इंद्रधनुष देखना अशुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार अविवाहित स्त्रियों द्वारा सपने में इंद्रधनुष देखने का अर्थ है कि किसी कारणवश उसे लंबे समय तक अपने पति से दूर रहना पड़ सकता है।

अविवाहित स्त्री व पुरुष का सपने में इंद्रधनुष देखना

अविवाहित स्त्री व पुरुष का सपने में इंद्रधनुष देखने का मतलब होता हा कि उनकी शादी में देरी हो सकती है। लेकिन इसका शुभ संकेत यह होता है कि उन्हें एक योग्य और खूबसूरत जीवन साथी मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल