लाइव टीवी

Shardiya Navratri 2022 Niyam: शारदीय नवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं करें, जानें इन नौ दिनों के नियम

Updated Sep 23, 2022 | 17:29 IST

Shardiya Navratri 2022: सोमवार 26 सितंबर शारदीय 2022 से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी पृथ्वी लोक पर आती हैं। इसलिए इस दौरान कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें करना वर्जित होता है। जानते हैं नवरात्रि के दिनों में क्या करें और क्या ना करें।

Loading ...
जानें शारदीय नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं
मुख्य बातें
  • शारदीय नवरात्रि में मांसाहार के साथ लहसुन-प्याज का भी करें त्याग
  • शारदीय नवरात्रि में घर पर जरूर कराएं हवन
  • शारदीय नवरात्रि में मुंडन कराना शुभ लेकिन नहीं काटे बाल-दाढ़ी और नाखुन

Shardiya Navratri 2022 Niyam: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसरा इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर 2022 से हो रही है जो कि बुधवार 5 अक्टूबर 2022 तक रहेगी। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक व्रत, पूजन, गरबा और कन्या पूजन कई तरह के पूजा-पाठ और उत्सवों का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष विधियों से पूजा, उपाय, अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण आदि करते हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें नवरात्रि में करना वर्जित माना गया है। इन कार्यों को करने से मां नाराज हो जाती हैं। इसलिए पहले से ही जान लें कि नवरात्रि के दिनों में वे कौन से कार्य हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। जानते हैं शारदीय नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें।

शारदीय नवरात्रि में जरूर करें ये कार्य

  • शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति का विशेष महत्व होता है। आप घर पर शारदीय नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जरूर जलाएं।
  • शारदीय नवरात्रि के दौरान घरों में माता का जागरण और कीर्तन भजन कराना भी शुभ माना जाता है।
  • नवरात्र में हवन जरूर कराएं। इससे घर पर सुख-समृद्धि आती है। आप नवरात्रि के सप्तमी, अष्टमी या नवमी तिथि को हवन करा सकते हैं।
  • नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक व्रत रखें। इसमें आप फलाहार रह सकते हैं या फिर केवल एक समय ही भोजन करें।
  • शारदीय नवरात्रि में प्रतिदिन दुर्गा चालीसा, चंडी पाठ, या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
  • नवरात्रि के अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन या कुमारिका पूजन जरूर करें। क्योंकि इसके बिना नवरात्रि का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है।

Also Read: Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा का महत्व, जानें किस दिन होती है किस देवी की पूजा

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये कार्य, रुष्ट हो जाएंगी मां

  • नवरात्रि में यदि आपने माता की चौकी रखी है और अखंड ज्योति जलाया है तो भूल कर भी घर को खाली नहीं छोड़े। घर पर ताला न लगाएं और हमेशा एक व्यक्ति घर पर जरूर रहें।
  • नवरात्रि के दिनों में सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। इस दौरान मांसाहार भोजन के साथ ही लहसुन और प्याज का भी त्याग करना चाहिए। यदि आपने नवरात्रि का व्रत रखा है तो अनाज और सादा नमक का सेवन भी नहीं करें।
  • नवरात्रि के दिनों में छोटे बच्चों का मुंडन करवाना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दौरान बाल-दाढ़ी और नाखून नहीं काटना चाहिए।
  • नवरात्रि के पूरे नौ दिनों के दौरना काले रंग का कपड़ा पहनने से बचना चाहिए। साथ ही चमड़े से बनी चीजें जैसे जूते, चप्पल, बैग और बेल्ट इत्यादि का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
  • कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में किसी भी कन्या का अपमान नहीं करें। इससे मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।

Also Read: Shardiya Navratri 2022 Durga Chalisa: नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, नमो नमो दुर्गे सुख करनी....

नवरात्रि का दिन बहुत ही पावन माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा स्वर्गलोक से धरती पर आती हैं और पूरे नौ दिनों तक धरती पर रहती हैं। इसलिए इन दिनों कोई भी अनिष्ट काम करने से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा धार्मिक बातों में मन लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल