लाइव टीवी

Shubh Vivah Muhurat in July 2022: देवशयनी एकादशी से रुक जाएंगे शुभ काम, नोट करें जुलाई 2022 में विवाह तिथियां

Updated Jun 30, 2022 | 22:44 IST

Wedding Muhurat in July 2022: जुलाई महीने में विवाह की तिथि, मुहूर्त और समय बताया गया है। इस महीने ही देवशयनी एकादशी है जिसके बाद चार महीने के लिए शुभ काम रुक जाएंगे।

Loading ...
जुलाई 2022 में विवाह की तिथियां, मुहूर्त
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य पंचांग देख किये जाते है
  • देवशयनी एकादशी के बाद चार महीने के लिए रुक जाते हैं शुभ काम
  • जानें जुलाई महीने में विवाह की तिथि, मुहूर्त और समय

Shubh Vivah Muhurat in July 2022: हिंदू धर्म में विवाह को बेहद पवित्र संस्कार माना जाता है। यदि दूसरे शब्दों में कहें तो यह दो आत्माओं का बंधन होता है,जो सात जन्मों के लिए एक दूसरे के साथ जुड़ जाता हैं। ऐसे शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए हम अक्सर पंचांग का सहारा लेते है। हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई महीने के बाद विवाह जैसे मांगलिक कार्य रुक जाने वाले है। 

यदि आप शादी समारोह जैसे शुभ मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं, तो आपको नवंबर का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल 9 जुलाई को देवशयनी एकादशी है जिसके बाद चार महीने के लिए सभी शुभ काम रुक जाएंगे। ऐसा कहा जाता है,कि इस 4 महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। तो आइए जान लें जुलाई महीने में कब-कब शहनाई बज सकती है।

Sawan Kanwar Yatra 2022: कब से शुरू हो रही है सावन कांवड़ यात्रा 2022

जुलाई 2022 में विवाह की तिथि, मुहूर्त और समय

तारीख- 4 जुलाई 2022
दिन-सोमवार  
शुभ मुहूर्त- 05:28 पूर्वाह्न से 08:43 बजे तक

तारीख- 6 जुलाई 2022
दिन- बुधवार 
शुभ मुहूर्त- 11:11 पूर्वाह्न से 11:42 बजे तक

तारीख- 7 जुलाई 2022
दिन- गुरुवार 
शुभ मुहूर्त- 07:44 पूर्वाह्न से 12:19 बजे तक

तारीख- 8 जुलाई 2022
दिन- शुक्रवार
शुभ मुहूर्त- 05:30 पूर्वाह्न से 12:13 बजे तक

तारीख-9 जुलाई 2022
दिन- शनिवार
शुभ मुहूर्त-  05:30 पूर्वाह्न से 11:25 बजे तक

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल