लाइव टीवी

गुरुवार को पहना जाता है पीला रंग, उपाय के फायदे कर देंगे दंग

Updated Dec 06, 2017 | 15:05 IST | Medha Chawla

गुरुवार को अक्‍सर लोग पीले रंग के वस्‍त्र धारण करते हैं। जानें क्‍या है इसकी वजह और कैसे बनाता है ये व‍िवाह के योग...

Loading ...
बृहस्पति को पीले धातु जैसे तांबा और सोने से जोड़कर भी देखा जाता है।

नई द‍िल्‍ली: गुरुवार के दिन कई लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इसके पीछे बड़ा आध्‍यात्‍म‍िक कारण है। वैसे पीले रंग को सादगी और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है।

हिंदू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ माना गया है। वहीं इसे भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग भी बताया जाता है। साईं बाबा को भी पीला रंग बहुत पसंद था। 

Read: घर से न‍िकलने पर जपें ये मंत्र, बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई

गुरुवार को मिलती है व‍िष्‍णु कृपा 
ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का आकार सभी ग्रहों से बड़ा है तो इसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है। इसे भगवान विष्‍णु की पूजा के दिन से भी जोड़ा जाता है और भगवान को पीला रंग पसंद होने की वजह से इन दिन ऐसे वस्‍त्र धारण करना शुभ माना जाता है। 

Read: शनिवार को काला धागा क्यूं बांधते हैं? सिर्फ यही उपाय बना देगा मालामाल

ये भी माना जाता है कि अगर किसी की शादी में विलंब हो रहा है तो उसे बृहस्पतिवार को पीले रंग के कपड़े पहनने शुरू कर देने चाहिए। इससे विवाह के योग जल्‍द बनेंगे। बृहस्पति को पीले धातु जैसे तांबा और सोने से जोड़कर भी देखा जाता है।

Also Read: मां लक्ष्‍मी का ऐसे 5 घरों में कभी नहीं होता वास, भूल कर भी ना करें ये काम

साईं बाबा देते हैं आशीर्वाद 
गुरुवार को साईं बाबा का दिन भी माना जाता है। पीला रंग उनको भी प्र‍िय था। इसलिए भी उनकी पूजा करने वाले गुरुवार को पीला रंग धारण करते हैं। 

Also Read: शुभ कार्यों में जरूर रखे जाते हैं आम के पत्‍ते, जानें कैसे दिलाते हैं हनुमान की कृपा

डिप्रेशन दूर कर सकता है पीला रंग 
ऐसा माना जाता है कि पीला रंग उत्साह बढ़ाने में सहायक है। साथ ही यह निराशा और डिप्रेशन को दूर करता है। साथ ही पीला रंग हमारे दिमाग को अधिक सक्रिय करता है। नतीजतन हमारे दिमाग में उठने वाली तरंगें हमें खुशी का अहसास कराती है। इस कारण न केवल हमारा उत्साह बढ़ता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। 

Hindi News के लिए बने रहें हमारे साथ और Sprituality News in Hindi के लिए आएं वेबसाइट के आध्‍यात्‍म सेक्‍शन पर 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल