हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष में आमतौर पर 24 एकादशियां होती हैं। प्रत्येक एकादशी का समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन सच्चे मन से उपवास और पूजा पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष की पहली एकादशी 6 जनवरी को पुत्रदा एकादशी से हो रही है।
वहीं, साल की आखिरी एकादशी 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी से समाप्त होगी। एकादशी के दिन प्रातःकाल उठकर स्वच्छ जल से स्नान कर घर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें और घी की दीपक जलाएं। इस दिन रात्रि जागरण और भजन कीर्तन करना चाहिये। विशेष फल की प्राप्ति के लिये उपवास रखकर पूरी श्रद्धा से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिये। आइये इस लिस्ट के जरिये जानते हैं वर्ष 2020 में पड़ने वाली एकादशी व्रत की तिथि :
साल 2020 में इस दिन पड़ेगी एकादशी
| एकादशी | तिथि |
| पुत्रदा एकादशी | 6 जनवरी 2020 |
| षटतिला एकादशी | 20 जनवरी 2020 |
| जया एकाशी | 5 फरवरी 2020 |
| विजया एकादशी | 19 फरवरी 2020 |
| आमलकी एकादशी | 06 मार्च 2020 |
| पापमोचिनी एकादशी | 19 मार्च 2020 |
| कामदा एकादशी | 4 अप्रैल 2020 |
| वरुथिनी एकादशी | 18 अप्रैल 2020 |
| मोहिनी एकादशी | 4 मई 2020 |
| अपरा एकादशी | 18 मई 2020 |
| निर्जला एकादशी | 2 जून 2020 |
| योगिनी एकादशी | 17 जून 2020 |
| देवशयनी एकादशी | 1 जुलाई 2020 |
| कामिका एकादशी | 16 जुलाई 2020 |
| श्रावण पुत्रदा एकादशी | 30 जुलाई 2020 |
| अजा एकादशी | 15 अगस्त 2020 |
| परिवर्तिनी एकादशी | 19 अगस्त 2020 |
| इन्दिरा एकादशी | 13 सितंबर 2020 |
| पद्मिनी एकादशी | 27 सितंबर 2020 |
| परम एकादशी | 13 अक्टूबर 2020 |
| पापांकुशा एकादशी | 27 अक्टूबर 2020 |
| रमा एकादशी | 11 नवंबर 2020 |
| देव उठनी एकादशी | 25 नवंबर 2020 |
| उत्पन्ना एकादशी | 11 दिसंबर 2020 |
| मोक्षदा एकादशी | 25 दिसंबर 2020 |