लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 03 दिसंबर 2021: 08 अंक वालों का आज का दिन नौकरी में सफलता का है, इस अंक वाले सेहत का रखें ख्याल

Updated Dec 03, 2021 | 06:51 IST

Ank rashifal, Today Numerology 03 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
03 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी।
  • 05 अंक के लोगों की बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • गेंहू का दान करें 08 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 03 दिसंबर 2021: आज 03 दिसम्बर 2021 है। 03 का अंक विज्ञान, ज्ञान,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 03 का स्वामी गुरु है। आज 03-12-2021का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल सूर्य व गुरु परम मित्र है। सूर्य व चन्द्रमा मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

03 दिसंबर 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी भी चन्द्रमा हैं। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 के प्रभाव से मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी चन्द्रमा व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-0 7
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी गुरु, भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में दिनांक स्वामी गुरु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। 
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। चावल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल