लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 12 दिसंबर 2021: रविवार का भाग्यांक रहेगा 02, जानिए दिन का अपना शुभ अंक और अंकफल

Updated Dec 11, 2021 | 17:33 IST

Ank rashifal, Today Numerology 12 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है रविवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
12 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 02 का स्वामी ग्रह है चंद्रमा।
  • 12 का संयुक्त अंक है धर्म व ज्ञान का प्रतीक।
  • अंक 02 के मित्र अंक हैं 01, 03 तथा 09।

आज का अंकफल, 12 दिसंबर 2021: आज 12 दिसम्बर 2021 है। 12 के संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है।  यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-12-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।

गुरु सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

12 दिसंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व गुरु मित्र  हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द, तिल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 09 का व्यक्ति जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 टीचिंग, मीडिया, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 02 है। आज व्यवसाय में गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। शुक्र व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में दिनांक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल